लव जिहाद के खिलाफ नया कानून बनाया जाएगा- CM शिवराज सिंह

इंदौर. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहर के इंदौर स्टेडियम में टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर कहा कि प्रदेश में लव जिहाद को किसी भी हालात में पनपने नहीं दिया जाएगा। कोई भी हमारी बेटियों-बच्चियों को प्यार के नाम पर शादी कर 35 टुकड़े कर दे, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में मौजूद आदिवासियों को पेसा कानून के अधिकारों के साथ ही मनरेगा के बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेसा कानून किसी भी धर्म के खिलाफ कानून नहीं बनाया गया है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून आदिवासियों के लिए हैं। आपकी जमीन पर कोई भी ऐसे अधिकार नहीं कर सकता। कई लोग आपकी जमीन को हड़पने के लिए कई तरह से प्रयास कर सकते हैं। वह आपकी जमीन हथियाने के लिए आपकी बेटियों से विवाह कर सकते हैं। यह ठीक नहीं है इससे सजग भी रहें।

टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री पातालपानी पहुंचे थे। यहा माल्यर्पण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि पातालपानी की माटी ने वीर नायक टंट्या भील को अपने दामन में समेटा था। आज उनके बलिदान दिवस के अवसर पर यहां का कण कण जागृत और गर्वित नज़र आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पातालपानी स्टेशन का नाम टंट्या मामा स्टेशन हो गया हैं।

राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को उनकी शहादत को नमन करने पहुंचे थे। यहां संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर हेलीपैड पर उनकी अगवानी की। माल्यार्पण करने के बाद हेलीकॉप्टर से इंदौर पहुंचे। यहां टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण किया। भंवरकुआं चौराहा अब टंट्या मामा चौराहा हो गया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *