किलागेट से सेवानगर के बीच 4 मकानों को हटायेगा नगरनिगम

ग्वालियर. किलागेट से सेवानगर पुलिया तक कार्यवाही के बीच 4 मकानों के मालिकों को अपनी संपत्ति तुड़वाने के लिये प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा दी गयी 2 दिन की मोहलत खत्म हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि संपत्ति स्वामी यदि तेजी से काम करायेंगे तो उन्हें थोड़ा समय और दे दिया जायेगा। उधर, किलागेट से हजीरा रोड़ पर भी संपत्ति स्वामियों द्वारा अपनी संपत्तियों को तोड़ने का काम तेजी से कराया जा रहा है।
फूलबाग से किलागेट रोड़ पर 3 दिन पहले की गयी कार्यवाही के दौरान तकनीकी वजहों से 74 संपत्तियों के मालिकों को 2 दिन की इजाजत दे दी गयी थी। इस बीच 108 संपत्तियों को बुलडोजर से तोड़ा गया था। धर्मशाला प्रबंधन ने अभी तक काम शुरू नहीं कराया है।

निगम के अधिकारियों का कहना है कि लोग यदि अपने आप संपत्तियां तोड़ने का काम कराएंगे तो जबरिया कार्रवाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। उधर, किलागेट से हजीरा रोड पर 38 संपत्तियों पर निशान लगाए गए थे। यहां भी अधिकांश लोगों ने संपत्तियों को तुड़वाना शुरू कर दिया है। वहीं किलागेट चौराहे से सेवा नगर पुलिया तक की रोड पर तीन दिन पहले की गई कार्रवाई के बाद दो दिन में नाली बनाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *