मत उजाड़ो गरीबो का आशियाना, भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजानाः कांग्रेस
ग्वालियर – अध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा ने आज गोला पहाड़िया के गुप्तेश्वर पहाड़िया पर भाजपा सरकार द्वारा अकारण गरीबो के मकान तोड़फोड़ किए जाने का निरिक्षण करते हुए कहा कि मत उजाड़ो गरीबो का आशियाना, भाजपा को भुगतना पड़ेगा खामियाजाना।
शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आज गोला पहाड़िया स्थित गुप्तेष्वर पर भाजपा सरकार द्वारा तोड़े गए मकानो से पीड़ित परिवारो की वेदना और उनकी तकलीफों को देखते हुए कहा कि जिन गरीबो के मकान तोड़े गए है उससे कहीं भी कोई भी मार्ग बाधित नही हो रहा था, और तोड़फोड़ करने से पहले इन गरीबो को अपना सामान बाहर निकाले की मोहलत भी नही दी गई, तोड़फोड़ से पीड़ित मकान मालिक जब बिजली का बिल जमा करते है, नगर निगम को टेक्स दे रहे है तो उनके मकानो को तोड़कर वेघर करना न्याससंगत नही है, कांग्रेस तोड़फोड़ से पीड़ित परिवारो के साथ संघर्ष करेगी और भाजपा को बेनकाब करेगी।
कांग्रेस ने आगे भाजपा सरकार द्वारा की जा रही तोड़फोड़ पर सवाल करते हुए कहा कि 2008 में नई सड़क पर भाजपा के द्वारा किए गए अतिक्रमणों पर लाल निषान लगाए गए थे, परंतु चैदाह साल में भी तोड़फोड़ नही की गई, जबकि नई सड़क पर भाजपा के अतिक्रमण बाधक बने हुए है, भाजपा सरकार का पक्षपात जनता के साथ हे विश्वासघात।

