अभिनेत्री ऋचा चड्डा के खिलाफ दर्ज होगी एफआइआर, गृहमंत्री नरोत्तम ने दिए निर्देश

भोपाल. अभिनेत्री ऋचा चड्डा द्वारा दिये गये सेना के खिलाफ बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम ने एफआइआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऋचा के खिलाफ शिकायत मिली है। इसका परीक्षण करने के बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी। उन्होंने अभिनेत्री को नसीहत देते हुए कहा कि वह सेना का सम्मान करना सीखें। यह सेना है, सिनेमा नही। गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि अभिनेत्री ऋचा चड्डा ने सेना को लेकर जो बयान दिया है, उसने देश के राष्ट्रभक्‍तों को आहत किया है। ऋचा जी, यह सेना है सिनेमा नही। कभी माइनस 30 डिग्री, 45 डिग्री में रहकर तो देखो। कभी लू के थपेड़ों के बीच 45 डिग्री तापमान में काम करके तो देखो, सेना का श्रम और बलिदान समझ में आ जाएगा। रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर होता है। यह सेना है, सिनेमा नही कि मुंह उठाया और कुछ भी बोल दिया। सेना का सम्मान करना सीखे ऋचा जी।

गृहमंत्री ने आगे कहा कि ऋचा चड्डा के बयान से राष्ट्र भक्तो को पीड़ा पहुंची है। वैसे भी अभिनेत्री ऋचा के टुकड़े टुकड़े वाली मानसिकता जग जाहिर है। बिटिया श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए गए, मगर उनकी जुबान से एक शब्द नही निकला। लेकिन जहां देश और सेना के खिलाफ बोलना हो, तो सबसे आगे वह ही दिखाई देती है। सही कहा गया है जैसा खाए अन्न वैसा हो मन। जिन लोगो की संगत में वह है तो मानसिकता तो टुकड़े टुकड़े वाली ही रहनी है ।

गृहमंत्री नरोत्‍तम ने कहा कि ऋचा चड्डा के सेना के खिलाफ बयान की शिकायत मिली है। इस मामले को लेकर हम भी गंभीर हैं। शिकायत का परीक्षण कराया जा रहा है। कानूनी राय लेकर इस मामले में एफआइआर कराई जाएगी। यहां पर यह बता दें कि सेना के पीओके संबधी बयान पर ऋचा चड्डा ने गलवान का जिक्र कर ट्विटर पर विवादित पोस्ट की थी। जिसके बाद ही बवाल मचा हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *