गल्ला मंडी में हम्मालों की हड़ताल
मुरैना. गल्ला मण्डी में चल रही हम्मालों की हड़ताल के खत्म होने के आसार दिखाई दे रहे है। यह हम्माल 25 रूपये प्रति बोरी हम्माली की मांग कर रहे हैं। जबकि मौजूदा में 8 रूपये मिल रही है। आज शाम 4 बजे मंडी प्रशासन ने व्यापार मण्डल और हम्मालों के बीच बैठक बुलाई है। जिसमें उनकी हम्माली दर का निर्धारण संभवतः हो जायेगा।
हम्मालों की इस मांग को मण्डी प्रशासन ने सिरे से मना कर दिया और बीओटी सिस्टम अस्थाई रूप से लागू कर दिया। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को हो रहा है क्योंकि उनको व्यापारी के गोदाम या मील तक अपनी फसल लेकर जाना पड़ रही है। दूसरी ओर हम्माल अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हुए है। लेकिन बीओटी सिस्टम के बाद उन्हें लग रहा है कि अगर कहीं यह व्यवस्था परमानेंट हो गयी तो उनका रोजगार छिनना तय है वहीं मंडी प्रशासन को यह लग रहा है कि इसमें मण्डी को होने वाले राजस्व की हानि है। फिलहाल मंडी प्रशासन व हम्माल दोनों आमने-सामने होंगे तथा व्यापारियों को भी बैठाया जायेगा और फिर हम्माल के रेट तय किये जायेंगे।