कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 62 से बढ़ाकर 65 होगी, आदेश जल्द जारी होंगे

जम्मू कश्मीर. कर्मचारियों के लिये अच्छी और बेरोजगारों के लिये बुरी खबर है। उनके सेवानिवृत्ति आयु को तीन वर्ष के लिये बढ़ाया जायेगा। इसके बाद कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 65 वर्ष की आयु में होगी। इसकी घोषणा उपराज्यपाल द्वारा की जायेगी। जल्द ही इसके लिये आदेश जारी किये जायेंगे। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों गर्वनमेंट कर्मचारियों के अलावा डॉक्टरों के लिये अच्छी खबर है। दरअसल एक बार फिर से उनके सेवानिवृत्ति आयु को 2 वर्ष के लिये बढ़ाया जायेगा और इसके लिये सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जाएगी। आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। नई दिल्ली में केन्द्रीय कर्मचारियों के लिये वहीं विभाग के प्रस्ताव पर वित्त और कार्मिक विभाग ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। जल्द ही कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 65 वर्ष से बढ़ाकर 67 वर्ष किया जायेगा।

रिटायरमेंट की उम्र में होगी वृद्धि
श्रीनगर में कश्मीर विश्वविद्यालय में वार्षिक युवा महोत्सव के उद्घाटन समारोह के संबोधन में उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के लम्बे समय से लंबित मांग को पूरा किया जायेगा। यह घोषणा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि विश्वविद्यालय फैकल्टी की कमी के मुद्दे पर चर्चा की गयी है। तत्काल समाधान के रूप में फैकल्टी की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष की जायेगी।
वार्षिक युवा महोत्सव का उद्घाटन
इससे पहले उपराज्यपाल द्वारा कश्मीर विश्वविद्यालय में वार्षिक युवा महोत्सव का उद्घाटन किया गया।इस दौरान शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सवए युवा कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार अवसर है। साथ ही उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की सिफारिश को शामिल करने के लिए आवश्यक परिवर्तन करने पर कश्मीर विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर विश्वविद्यालय उत्कृष्टता केंद्र वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा दे रहा है। इस कार्यक्रम में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नॉर्थ जोन यूथ फेस्टिवल और बाद में नेशनल यूथ फेस्टिवल में भी हिस्सा लेने का मौका दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *