Vande Bharat Express- अब बिहार, MP से दौड़ेगी हाईरफ्तार ट्रेन, 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रैक पर उतरने के लिये तैयार

नई दिल्ली. रेल यात्रियों के लिये अच्छी खबर आयी है। भारतीय रेलवे 2 वंदे भारत एक्सप्रेस को अलग-अलग राज्यों में पटरी पर दौड़ने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि इन दोनों राज्यों में अभी तक वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं है। इसलिये यहां चलाने का प्लान है। यह देानों ही राज्य व्यस्तम रूट्स में आते हैं। आपको बता दें कि इस वक्त मौजूदा समय देश में कुल 5 वंदे भारत एक्सप्रेस का सफल संचालन हो रहा है।
किस रूट्स पर दौड़ेगी नयी वंदे भारत एक्सप्रेस
रेलवे मंत्रालय की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिकम दिसम्बर तक अगली वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रैक पर आ सकती है। हालांकि नयी वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट को लेकर अभी तक मंत्रालय की ओर से कोई ऐलान नहीं किया गया है। रेलवे मंत्रालय ने बताया है कि नयी वंदे भारत का निर्माण आईसीएफ चेन्नई में तेजी से किया जा रहा है। जिसमें 2 वंदे भारत जल्द तैयार होकर पटरी पर आ जायेगी। ऐसा बताया जा रहा है कि इसमें एक वंदे भारत तेलंगाना और दूसरी बिहार में चलाई जा सकती है।
इन रूट्स पर चलाने की तैयारी
आपको बता देंकि अभी तक इन दोनों राज्यों मंें वंदे भारत एक्सप्रेस नहीं चलती है। ऐसे में मंत्रालय का मानना है कि जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी। वहां इसे चलाया जायेगा। बता दें कि देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन यानी वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में 5 रूटों पर चल रही है। पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच, दूसरी नई दिल्ली से श्री वैष्णोदेवी माता कटरा, तीसरी गांधी नगर से मुंबई, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाला और पांचवी चेन्नई से मैसूर के बीच चल रही है। जो दक्षिण भारत की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है।
वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रैन की खासियत
नयी वंदे भारत एक्सप्रेस में कई प्रकार की विशेषतायें है। यह हल्की है और महज 52 सेकेण्ड में 100 किमी ककी स्पीड़ पकड़ सकती है। इसमें स्वचालित दरवाजे हैं। वंदे भारत ट्रेन की चेयर को 180डिग्री तक रोटेट किया जा सकता है। इसके अलावा ट्रेन में कई तरह की सुविधायें मिलती है। जैसे -ट्रेन में जीपीएस आधारित इंर्फोर्मेशन सिस्टम, सीसीटीव कैमरे, वैक्यूम टायलेट है। इसमें पॉवर वैकअप की भी व्यवस्था है। यह ट्रेन सुरक्षा कवच से लैस है। दरअसल, यात्रा के दौरान यात्री स्वयं को सुरक्षित महसूस करें, इसका पूरा ध्यान रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *