अपडेट- 35 लाख रूपये के लुटेरे 3 दिन में पकड़े गये तो डबरा करेंगे बंद, कांग्रेस सौंपा ज्ञापन
ग्वालियर. डबरा में बुधवार को दिनदहाड़े कट्टे की नोंक पर हुई 35 लाख की लूट के मामले में कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया और एएसपी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा है कि तीन दिन में लूट के आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो कांग्रेस डबरा बन्द करेगी और साथ ही उग्र आन्दोलन करेगी।

दिन दहाड़े हुई लूट से व्यापारियों में गुस्सा
डबरा के ठाकुर बाबा रोड पर मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारों की नोंक पर गल्ला कारोबारी सेवकराम बजाज से 35 लाख रूपये की लूट की गयी। लूट के बाद पूरे नगर के व्यापारियों में आक्रोश का वातावरण है और पूर्व मंत्री इमरती देवी भी व्यापारियों के बीच पहुंच चुकी थी इसके बाद पुलिस प्रशासन पर भी गंभीर आरोप लगाये थे। इस मामले में पुलिस प्रशासन लगातार तलाश कर रही है।

कानून व्यवस्था पूरी तरह फैल-अशोक पाराशर
बुधवार को कांग्रेस ने एएसपी देहात जयराज कुबेर को ज्ञापन सौंपा है और साफतौर पर मांग की है कि आरोपियों को शीघ्र नहीं पकड़ा गया कांग्रेसी आन्दोलन के मजबूर होंगेग। कांग्रेस नेता अशोक पाराशर ने कहा है कि डबरा में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से असफल हो चुका है। आये दिन कहीं न कहीं चोरियों की घटना हो रही है। उन पर अंकुश लगाने में पुलिस असफल साबित हो रही है। इसके बाद इतनी बड़ी लूट पूरे नगर के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेसियों ने यह भी कहा है कि तीन दिन में भी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते तो डबरा बन्द के साथ आन्दोलन और मंडी बन्द भी कराई जायेगी।
इन्होंने एएसपी को सौंपा ज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक पाराशर, घनश्याम भार्गव, हीरा सरदार पार्षद, पार्षद सुमित साहू, महेंद्र चतुर्वेदी, महाराज सिंह राजोरिया सहित अनेकों कांग्रेसी मौजूद थे।
आरोपी जल्द गिरफ्तार होंगे: एसपी
ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने बताया कि व्यापारी के साथ 35 लाख रुपए की लूट हुई है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। लुटेरों की तलाश की जा रही है। ग्वालियर सिटी क्राइम ब्रांच को डबरा भेजा गया है, नाकेबंदी भी की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
