श्रद्धा आखिरी शब्द, I HAVE GOT NEWS मौत से कुछ देर पहले की चैट आई सामने
नई दिल्ली. श्रद्धा की मौत से पूर्व की अंतिम चैट सामने आयी है। यह 18 मई यानी मौत से कुछ घंटों पहले की ही है। श्रद्धा ने शाम 4.34 बजे अपने दोस्त को मैसेज किया था। लेकिन श्रद्धा का पता नहीं था कि यह उसकी अंतिम चैट होगी। श्रद्धा ने अपने दोस्त को लिखे मैसेज में कहा था कि यानी मेरे पास खबर है। श्रद्धा ने इसके बाद एक और मैसेज किया है। इसमें उसने लिखा है कि मैं किसी चीज में बहुत व्यस्त हूं।
उसी दिन शाम 6.29 बजे उसकी फ्रैंड ने पूछा कि क्या खबर है। हालांकि इस पर श्रद्धा ने कोई जवाब नहीं दिया और इसके बाद उसके दोस्त ने कई बार कोशिश की। लेकिन श्रद्धा ने कोई जवाब नहीं दिया।
आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गलादबाकर हत्या की थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए। अगले दिन उसने फ्रिज खरीदा। इसी फ्रिज में आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखा था। वह रोज रात में एक टुकड़े को महरौली जंगल में फेंकने के लिए जाता था। आफताब श्रद्धा की हत्या के बाद भी उसी फ्लैट में रहता रहा।
