गुना के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप, ज्यूडिशियल जांच के आदेश

गुना. भोपाल इज्तिमे से लौटे गुना के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। मामले में ज्यूडिशियल जांच के आदेश हो गए हैं। परिवार ने हाईवे पर शव रखकर चक्काजाम किया, इसके बाद ही जांच के आदेश हुए हैं।

क्या है मामला
पुलिस का कहना है कि उन्होंने युवक को सिर्फ पूछताछ के लिए रोका था। अचानक उसे चक्कर आया। जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, परिवार की मांग है कि आरोपी पुलिसवालों पर FIR की जाए। इससे पहले आज सुबह भी परिवार और मुस्लिम समाज के लोग जिला अस्पताल में जमा हो गए थे। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने जांच का भरोसा दिलाया था, तब जाकर उन्होंने पोस्टमॉर्टम होने दिया। युवक की डेड बॉडी लेकर सभी घर भी चले गए थे, लेकिन कुछ देर बाद हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। मामला सोमवार देर रात का है। परिवार ने अस्पताल में भी हंगामा किया था। CSP, तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिजन को समझाया। देर रात तक जिला अस्पताल में हंगामा चलता रहा। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग अस्पताल में जमा हो गए। अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात करना पड़ा था। बता दें, युवक और उसके परिवार पर दो दिन पहले पुलिस पर हमला करने के आरोप लगे थे। पुलिस के साथ गाली-गलौज का VIDEO भी सामने आया था। मृतक पेशे से मजदूर था।

4 आरक्षक लाइन अटैच
SP पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। शव का PM कराया गया है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती तौर पर जिन चार आरक्षकों के नाम सामने आए थे, उन्हें लाइन अटैच कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *