दिल्ली एयरपोर्ट से 5 लाख का इनामी खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
नई दिल्ली. NIA ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी कुलविंदरजीत सिंह उर्फ खानपुरिया को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। उस पर 5 लाख रुपए का इनाम था। कुलविंदरजीत बब्बर खालसा इंटरनेशनल और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स जैसे आतंकवादी संगठनों से जुड़ा था।
वह पंजाब में टारगेट किलिंग की साजिश और कई आतंकी घटनाओं में भी शामिल रहा है। इसके अलावा 90 के दशक में दिल्ली के कनॉट प्लेस में हुए एक बम विस्फोट मामले और विभिन्न राज्यों में ग्रेनेड हमलों में भी वह शामिल था। कुलविंदरजीत सिंह 2019 से फरार था। 18 नवंबर को बैंकाक से आने पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया। सोमवार को गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।
