पुणे में जबरदस्त सड़क दुर्घटना में 30 गाडि़यां आपस में टकरायी, मची अफरा-तफरी

Imageपुणे. महाराष्ट्र के पुणे के नवले पुल इलाके में रविवार की रात को हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार यहां लगभग 30 गाडि़यां आपस में भिड गयी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गयी। भारी संख्या में भीड़ एकत्र हो गयी। एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गयी।

Image
ऐसा बताया जा रहा है कि पुणे के नवले पुल इलाके में बेंगलुरू-मुंबई हाईवे पर यह भीषण हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार अधिक ढलान और तेज रफ्तार गाडि़यों की वजह से इस इलाके में अक्सर ऐसे हादसे होते हैं। हालांकि अभी तक घायलों का पता नहीं चल सका है। लेकिन हादसे में लगभग 30 गाडि़यों की बु री तरह से नुकसान पहुंचा है। गाडि़यों की शीशे चकनाचूर हो गये। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी तादाद में भीड़ एकत्र हो गयी और साथ ही फायर ब्रिगेड की 2 टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू में जुटी हुई है। लोगों को हादसे की जगह से दूर किया जा रहा है। हादसे में कुछ लोगों को हल्की चोटें आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *