मप्र विधानसभा के शीतलकालीन सत्र के लिये अधिसूचना जारी, अनुपूरक बजट होगा पेश

भोपाल. विधानसभा सचिवालय ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिये अधिसूचना जारी कर दी गयी है। मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसम्बर से शुरू होगा। आपको बता दें कि चालू वित वर्ष का दूसरा अनुपूरक बजट शीतकालीन सत्र के बीच पेश किया जायेगा। मिली जानकारी के अनुसार यह बजट 10 हजार करोड़ रूपये से अधिक का होगा। इस विधानसभा का अंतिम शीतकालीन सत्र 19 से 23 दिसम्बर मे 5 दिनों तक चलेगा।
दूसरे सत्र में अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 19 दिसम्बर से शुरू हो रहे विधानसभा के शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गयी है। 5 दिवसीय इस सत्र में सरकार वर्तमान वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट प्रस्तुत करेगी और साथ ही सदस्यों को सदन के पटल पर जनहित से जुड़े विषय उठाने का अवसर भी मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *