जीवन में ज्योति-आस है ज्योतिष- अविनाश तिवारी

ग्वालियर। ज्योतिष मात्र एक शब्द या विधा मात्र नहीं है। यह जन्म लेने वाले हर इंसान के जीवन में ज्योति और आस है। दरअसल ज्योति और आस ही ज्योतिष है। यह उदगार जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलपति अविनाश तिवारी ने आज ज्योतिष संस्था मार्स के बैनर तले आयोजित आल इंडिया अस्ट्रोलॉजर्स कॉन्क्लेव एंड सिल्वर जुबली ईयर अवार्ड सेरमनी 2022 के समापन सत्र में कहे। इस अवसर ज्योतिषियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगा दास की शाला के महंत राम सेवक दास थे।
कुलपति ने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ज्योतिष इंसान को सही मार्ग दिखाते हैं। पीड़ित को आस ज्योतिष से ही होती है। ज्योतिष ही ऐसे वक्त लोगों की मदद करते हैं। उनको मुसीबत को पार निकलने का रास्ता दिखाते हैं। उन्होंने कहा है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी में तो ज्योतिष का एक अलग से ही विभाग है और मुझे कहते हुए प्रसन्नता है कि ज्योतिष की पढ़ाई करने वालों में महिलाओं की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस मौके पर कैप्टन लेखराज ने कहा कि आज दो बातें सामने आ रही हैं। ज्योतिष पर लोगों का भरोसा भी बढ़ रहा है तो कुछ लोग अधूरे ज्ञान के साथ भी ज्योतिष की गंगा में डुबकी लगाते हुए लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसलिए मेरा अनुरोध है कि जब ज्ञान पूरा हो जाये तब ही इस अहम विधा में आएं, लोगों की मदद करें।
फ्री सेशन में सवाल
आज फ्री सेशन भी हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में लोग अपनी जिज्ञासाओं के समाधान के लिए पहुंचे। कोई बेटी की शादी को लेकर चिंतित था तो कोई अपनी सेहत को लेकर फिक्रमंद नज़र आया। काफी सारे लोग बेटे का भविष्य जानना चाहते थे। ज्योतिषियों ने भी किसी को निराश नहीं किया।
सम्मान हुआ
इस अवसर पर बाहर से पधारे हुए ज्योतिषीयों का ज्योतिष के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मान किया गया। स्थानीय ज्योतिषियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अशोक चांदिल, समता सारस्वत, शंकर राव थोराट, आरएन दुबे, वंदना शर्मा, राजेन्द्र नाथ दुबे, हरीश शर्मा आदि शामिल थे।
स्वागत किया
आयोजन में पधारे अतिथियों का मार्स संस्था के पदाधिकारियों सुनील शर्मा, नीरा विश्वकर्मा, सीमा नायक, कल्पना बोहरे ने स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *