पहली बार बड़ी मात्रा में दो तस्करों से ‘‘हेरोइन ड्रग’’ जप्त-पुलिस अधीक्षक अमित सांघी

दो तस्करों के पास से लगभग 70 लाख रूपये कीमत की 370 ग्राम हेरोइन ड्रग व एक स्विफ्ट कार की जप्त।
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के मामले में 20 नवम्बर को एसपी को सूचना मिली कि मादक पदार्थ तस्कर स्विफ्ट कार में मादक पदार्थ बैचने की फिराक में थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत फूटी बैरक, एमएच. चौराहे के पास खड़े देखे गये हैं।
डीएसपी अपराध ऋषिकेष मीणा ने टीआई क्राईम ब्रांच दामोदर गुप्ता एवं टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव के द्वारा उप निरीक्षकों के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की 2 टीमें बना कर बताए स्थान फूटी बैरक, एमएच चौराहे के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में तस्करों की तलाष की गई। पुलिस टीम ने बताए स्थान पर एक स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी07-सीए-2713 खड़ी दिखी, पुलिस को देखकर कार सवार संदिग्धों द्वारा भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम घेराबंदी कर कार को रोक लिया गया और चेक करने पर पुलिस टीम को कार के अन्दर दो संदिग्ध व्यक्ति बैठे मिले। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर एक व्यक्ति ने स्वयं को जिम वाली गली एमएच चौराहा मुरार व दूसरे ने ग्राम बोना थाना आंतरी का रहने वाला बताया। उक्त पकडे़ गये व्यक्तियों व कार की तलाषी लेने पर उनके पास से एक प्लास्टिक की थैली में पाउडर मिला, पाउडर के संबंध में पूछने पर दोनों संदिग्धों ने उसे हेरोइन ड्रग होना बताया। पकड़े गये दोनों तस्कर अंतरराज्यीय गिरोह से संबंधित हो सकते है तथा इनके गिरोह में और कौन-कौन है, इसकी जांच की जा रही है। यह लोग हेरोइन कहां से लाते थे और किसे सप्लाई करते थे इसके संबंध में भी पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये मादक पदार्थ तस्करों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
पकड़े गये तस्करों के बताये अनुसार पुलिस द्वारा उनके पास से जप्त किया गया 370 ग्राम पाउडर ‘‘हेरोइन ड्रग’’ है, जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रूपये आंकी गई है। हेरोइन ड्रग पहली बार ग्वालियर जिले में पुलिस द्वारा इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ा गया है। थाना मुरार पुलिस द्वारा बरामद हेरोइन को विधिवत जप्त किया जाकर पकड़े गये दोनों तस्करों के खिलाफ थाना मुरार में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उनसे जप्त हेरोइन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पकड़े गये तस्करों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *