SKV -धरोहर फेस्ट का समापन, राजमाता कृष्णकुमारी जोधपुर को 1 लाख रूपये सहित मिली ट्रॉफी मिली

ग्वालियर माधवराव सिंधिया ‘धरोहर’ हैरिटेज फेस्ट का भव्य समापन हुआ। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन हुआ। कार्यक्रम के प्रारंभ में वेनु राजमणी के वीडियो मैसेज को सभागार में दिखाया गया। वे वर्तमान में केरल सरकार के विशेष कर्तव्य (एक्सटर्नल कोऑपरेशन विद द रैंक ऑफ़ चीफ सेक्रेटरी) पर एक अधिकारी हैं। वे 2017 से 2020 तक नीदरलैंड राज्य में भारत के राजदूत थे। एम्बेसडर द्वारा केरल की संस्कृति,परंपरा के बारे में वीडियो के माध्यम से बताया गया । उन्होंने बताया कि केरल की सबसे बड़ी विशेषता अनेकता में एकता है।

ततपश्चात नाडोदी नृत्तम (लोक नृत्य) प्रतियोगिता आयोजित की गयी । केरल में लगभग 50 से भी अधिक लोक नृत्य आयोजित किये जाते हैं। सिंधिया कन्या विद्यालय में तीन प्रकार के क्रमशः मार्गमकली, तिरुवातिराक्कलि और ओप्पना लोक नृत्य दर्शाए गये। मार्गमकली एक आनुष्ठानिक कला रूप है जो केरल के ईसाई समुदाय के कुछ समूह में लोकप्रिय है। लयबद्ध गतियाँ और गीत इसके प्रमुख आकर्षण हैं। इसमे भाग लेने वाले कलाकार पारम्परिक परिधान और आभूषण धारण करते हैं। तिरुवातिराक्कलि केरल में प्रचलित एक अनोखा नृत्य प्रदर्शन है जो शिव के जन्मदिन तिरुवातिरा के पवित्र दिन आयोजित किया जाता है। ओप्पना मलबार से मुसलमानों में प्रचलित एक लोकप्रिय गीत और नृत्य प्रदर्शन है। यह सामान्य रूप से शादियों, यौवनारंभ से जुड़े समारोहों जैसे उनके विविध त्योहारों में देखा जाता है। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय, इकोल ग्लोबल, स्टेपिंग स्टोन, सनबीम लहरतारा, सनबीम वरूणा, राजमाता कृष्ण कुमारी, हैदराबाद बेगमपेट, वी डी जे एस, राजकुमार कॉलेज राजकोट द्वारा भाग लिया जिसमे हर विद्यालय ने किसी एक लोक नृत्य को दर्शाया। इस प्रतियोगिता में निर्णयन मंडल में उपस्थित थी पद्मजा शंकर, मजमा एचके प्राजित तथा गौरीप्रिया सोमनाथ जी।
निर्णायकगणों का स्वागत तथा उन्हें स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गए। विद्यालय के माधव भवन में प्रदर्शनी आयोजित की गयी जिसमे प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के द्वारा बनाई गयी कलाकारी जैसे पेंटिंग, स्कल्पचर, चित्रतताययालपनी (एम्ब्रायडरी), कार्टूनिंग आदि प्रदर्शित किए गए। विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशि मिश्रा द्वारा विभिन्न विद्यालयों से आए गए एस्कॉर्ट्स को स्मृतिचिन्ह प्रदान किये गए तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरूस्कार वितरित किए गए और विजेता विद्यालय सिंधिया कन्या विद्यालय रहा परन्तु मेजवान टीम होने के कारण रनर अप टीम राजमाता कृष्ण कुमारी, जोधपुर को ट्रॉफी तथा 1 लाख रूपये प्रदान किये गए। विद्यालय हेड गर्ल सेजल जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ततपश्चात समस्त विद्यालयों से आये विद्यार्थियों ने म्यूज़ियम का भ्रमण किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा, बरसर- मयंक मधुकर, उप प्राचार्या- श्रीमती गरिमा सांधु, इवेंट कोऑर्डिनेटर- श्रीमती शिवांगी सहाय, मीडिया प्रभारी – श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, शालिनी अग्रवाल, कविता पिल्लई, ऐंनसी जोसफ, संजीता लूथरा , रंजना पाठक, श्वेता चौधरी, कल्पना शर्मा, निधि चतुर्वेदी, ऑटिमा आनंद, भुजिंग राव, ईशा पॉलसन, मोमिता, नेहा तोमर तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।
पुरूस्कार वितरण
विजेता विद्यालय सिंधिया कन्या विद्यालय रहा परन्तु मेजवान टीम होने के कारण रनरअप टीम राजमाता कृष्ण कुमारी जोधपुर को ट्रॉफी तथा 1 लाख रूपये प्रदान किये गए।
एकांक नृत्तम (कथकली)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- शेर्लिन जोहर
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- सनबीम लहरतारा- वैष्णवी गुप्ता/ राजमाता कृष्ण कुमारी- श्रीया राठी
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- हैदराबाद बेगमपेट – अक्षया
नाडोदी नृत्तम (फोक डांस)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- राजमाता कृष्ण कुमारी
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- वी डी जे एस, हिसार
नदमपट्टू (फोक सांग)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- राजमाता कृष्ण कुमारी, जोधपुर
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- हैदराबाद बेगमपेट
कीर्तनम (क्लासिकल भजन)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- सान्वी चौधरी
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- सनबीम लहरतारा- धृति भारद्वाज
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- स्टेपिंग स्टोन – मधुर गाइके
ऐक्रेलिक ऑन कैनवस
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- इकोल ग्लोबल – आँचल हसवानी
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- राजकुमार कॉलेज राजकोट- केना शाह
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- तिथि चोरडिया
मुला पाया चित्ररचना (बम्बू मैट पेंटिंग)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- हैदराबाद बेगमपेट – रितिका
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- राजकुमार कॉलेज राजकोट- जेन्सी भलसोड
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- लावन्या जैन
कोल्लम (रंगोली)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- स्टेपिंग स्टोन – डिंपल वाघ
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- यशिका राजगरिआ
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- सनबीम वरूणा – अनन्या शाही
शिल्पवेला (स्कल्पचर)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- सुहानी सिंह सीसोदिआ, सम्मति अग्रवाल
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- वी डी जे एस- तनिष्का बजाज , आयुषी कुमारी मार्गी गोंडलिया
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- स्टेपिंग स्टोन- अनुष्का महाजन , पूर्व गाडेकर
कार्टूनिंग
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- राजमाता कृष्ण कुमारी- अक्षता आचार्य
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- स्टेपिंग स्टोन- यशस्वी खरे
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- सनबीम वरूणा- वत्सला सेठ / वी डी जे एस- पियल तोड़ी
पचकम (कियूज़ीन),
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- अन्विता यादव , परी गुप्ता
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- वी डी जे एस- निशिता जैन , अर्शिया सराफ
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- राजमाता कृष्ण कुमारी- दिशा बॉलर, अन्वी मेहता
इ-ग्रीटिंग
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- स्टेपिंग स्टोन – प्रांजलि माहेश्वरी
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)-सिंधिया कन्या विद्यालय- दिव्यज्योति राज
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- सनबीम वरूणा – नव्या श्रीवास्तव
साहित्यम (वन पर्सन ड्रामेटिक्स)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- मनस्वी मुदगल
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- सनबीम लहरतारा- धृति भरद्वाज
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- इकोल ग्लोबल – मुल्लापुडी स्रिसक्थि हासिनि
चित्रतताययालपानी (एम्ब्रायडरी)
प्रथम पुरूस्कार (स्वर्ण पदक)- स्टेपिंग स्टोन- रिहा गंभीर , अनन्या जाधव
द्वितीय पुरूस्कार (रजत पदक)- वी डी जे एस- शिप्रा शर्मा , नवरीत कौर रंधावा
तृतीया पुरूस्कार (कांस्य पदक)- सिंधिया कन्या विद्यालय- लान्वया जैन, नंदिनी सिंह
