ग्वालियर में चुनावी रंजिश पर फायरिंग, 3 घायल

ग्वालियर. नगरीय निकाय चुनाव और एक दिन पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए मुंहबाद के बाद भाजपा नेता और निष्कासित BJP नेता के बीच झगड़ा हो गया। पहले निष्कासित नेता ने भाजपा नेता के भाई को पीटा तो भाजपा नेता ने साथियों के साथ पहुंचकर फायरिंग कर दी। जिसमें BJP से निष्कासित नेता, उसका भाई व भतीजा सहित तीन लोग घायल हुए हैं। घटना रमटापुरा में रविवार सुबह की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एक हमलावर को पकड़ भी लिया था, लेकिन वह धक्का देकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया है। अभी पुलिस मामले को एक तरफा मान रही थी कि तभी दूसरा पक्ष ने भी गोलीबारी में दो लोगों के घायल होने की खबर दी है। जिसके बाद घायलों की संख्या पांच हो गई है।

क्या है पूरा मामला
रमटापुरा निवासी पंजाब सिंह यादव भाजपा से निष्कासित नेता हैं। उनके घर के पास ही रजनीश शर्मा रहते हैं। रजनीश भाजपा नेता हैं। अभी हाल ही में नगर निगम चुनाव के दौरान पंजाब सिंह यादव ने भाजपा से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा था। जिस पर उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। उसी समय से उनका रजनीश शर्मा से मनमुटाव चल रहा है। शनिवार को प्रशासन ने फूलबाग-किलागेट रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए एक्शन लिया था। यहां पंजाब सिंह और रजनीश शर्मा में मुंहबाद हो गया था। उस समय तो लोगों ने दोनों को अलग कर दिया, लेकिन दोनों के मन में रंजिश पल रही थी। बताया गया है कि रविवार सुबह पंजाब व उसके भाई ने रजनीश के भाई से मारपीट कर दी थी। इसके बाद जब पंजाब सिंह यादव अपने छोटे भाई रामलखन यादव और भतीजे गिर्राज यादव के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी भाजपा नेता रजनीश शर्मा अपने अन्य परिवार के सदस्य और साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर पहुंचा। यहां रजनीश ने गोलियां चलाना शुरू कर दीं। अचानक हुई गोलीबारी में आसपास अफरा तफरी के साथ-साथ दहशत फैल गई। वहीं इस गोलीबारी के दौरान पंजाब सिंह यादव उनका छोटा भाई रामलखन यादव और गिर्राज यादव गोली लगने से घायल हो गए। गोलीबारी की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

भाजपा नेता की ओर से भी दो लोग घायल
अभी पुलिस मामले में कोई एक्शन लेती तभी पता लगा कि भाजपा नेता रजनीश शर्मा की ओर से भी दो लोग झगड़े में गोली लगने से घायल हुए हैं। उनको लेकर वह अस्पताल पहुंचे हैं। दूसरे पक्ष ने भी पंजाब सिंह यादव पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस अस्पताल पहुंचकर घायलों से बात कर रही है। इसके बाद क्रॉस मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *