बागी नेताओं पर BJP की बड़ी कार्रवाई, 7 नेताओं को किया सस्पेंड

गुजरात. विधानसभा चुनाव 2022 की जैसे जैसे तारीख नजदीक आ रही है, वैसे वैसे सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। चुनाव के लिए सभी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। चुनाव प्रचार का सिलसिला भी तेज हो गया है। गुजरात चुनाव इस बार भारतीय जनता पार्टी के लिए की प्रतिष्ठा का सवाल बन चुका है। गुजरात में चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी अपनी पूरी ताकत झोंकने जा रही है। इस बीच खबर आ रही है गुजरात में बीजेपी ने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। बीजेपी ने 7 बागी नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। टिकट नहीं मिलने पर इन नेताओं ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था।

7 नेताओं को पार्टी से किया सस्पेंड
बागी नेताओं पर कार्रवाही करने के बारे गुजरात बीजेपी ने एक नोट जारी किया है। बीजेपी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने पार्टी से बगावत करने वाले 7 नेताओं को निष्कासित कर दिया है। मधु श्रीवास्तव, अरविंद लादानी, दीनू पटेल, हर्षद वसावा, धवल सिंह झाला समेत 7 नेताओं को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *