ग्वालियर व्यापार मेला में राज्य से बाहर से आने वाले व्यापारियों को कराना होगा आकस्मिक डीलर का पंजीयन

ग्वालियर. मध्यप्रदेश के बाहर से आकर ग्वालियर व्यापार मेला में करने वालों को स्टेट GST  विभाग में आकस्मिक डीलर (कैजुअल टैक्स पर्सन) का पंजीयन कराना हेागा। नियमानुसार व्यापार की शुरूआत करने के कम से कम पांच दिन पहले व्यापारियों को पंजीयन कराना होगा, साथ ही एडवांस टैक्स भी जमा कराना होगा।
टैक्स की राशि ज्यादा जमा होने की स्थिति में व्यापारी को राशि लौटाने का भी प्रावधान है। बिना अनुमति व्यापार करने पर जीएस एक्ट में जुर्माना वसूलने का भी प्रावधान है। यहां बता दें कि व्यापार मेला में कपड़ों में लेकर फर्नीचरण, खान-पान औरझूला सेक्टर में बड़ी संख्या में प्रदेश के बाहर के व्यापारी शामिल होते हैं।
मिल सकता है 75 लाख से अधिक टैक्स
आकस्मिक डीलर का पंजीयन कराने के मामले में स्टे टजीएसटी विभाग ने यदि 80 प्रतिशत सफलता प्राप्त की तो मेला अवधि में कम से कम 75 लाख से अधिक राशि की टैक्स वसूली हो सकती है। इसमें सबसे अधिक टैक्स झूला सेक्टर (18 प्रतिशत) फर्नीचर और कपड़ा मार्केट (12 प्रतिशत) शामिल है।
गौरतलब है कि मेला में कपड़े, किचिन के सामन, जूते, खान-पान के स्टॉल, झूला, मनोरंजन (विभिन्न तरह के शो) विभिन्न प्रकार के फर्नीचर, कालीन -दरी, मिट्टी से बने सामान, खेल उत्पाद बेचे जाते हैं।
रजिस्टर्ड डीलर को देना होगी विभाग को जानकारी
एडवोकेट अनिल अग्रवाल ने बताया कि जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी (मप्र) यदि मेला में दुकान या स्टॉल लगाता है तो उसे आकस्मिक के अन्य शहरों से आने वाले व्यापारी, जिनका जीएसटी विभाग को इसके बारे में अनिवार्य रूप से सूचित करना पडे़गा। ग्वालियर व मध्यप्रदेश के अन्य शहरों से आने वाले व्यापारी, जिनका जीएसटी विभाग में पंजीयन नहीं है। उन्हें भी आकस्मिक डीलर का पंजीयन नहीं कराने के मामले में छूट दी गयी है।

संभागायुक्त ने ली बैठक, तैयारी- 19 टेंडर जारी 
मेला में सड़क, साफ-सफाई और दुकानों की मरम्मत तथा बिजली फिटिंग आदि काम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। यह बात संभाग आयुक्त दीपक सिंह ने शनिवार को समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां 15 दिसम्बर तक पूरी कर ली जाएं। इनके लिए एसडीएम लश्कर विनोद सिंह नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे। मेला परिसर की खराब सड़कों को लोक निर्माण विभाग सुधारेगा, सफाई नगर निगम कराएगा। बिजली की फिटिंग मेला प्राधिकरण खुद कराएगा। शनिवार को तैयारियों के लिए 19 टेंडर जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *