प्रॉपर्टी के विवाद में दो पक्षों में गोली चली, गोली 13 वर्षीय बालिका प्रियांशी के पैर में लगी
ग्वालियर. महाराजपुरा के शताब्दीपुरम में शनिवार को प्रॉपर्टी को लेकर भानूप्रताप तोमर और बल्लू पटेल उर्फ कमल किशोर के बीच जमकर विवाद हुआ। पहले दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ और उसके बाद फायरिंग हुई। एक गोली घर के बाहर खड़ी भानू प्रताप तोमर की 13 वर्षीय बालिका प्रियांशी के पैर में लगी। सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि गोली पिंडली के नीचे लगी है और हड्डी में धंस गई।
घायल अवस्था में नाबालिग और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों में प्रॉपर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर शनिवार रात दोनों प़क्ष भिड़ गए। दोनों के बीच पहले जमकर पथराव हुआ है फिर फायरिंग हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जब तक विवाद करने वाले भाग चुके थे। जानकारी के अनुसार देर रात को एफआईआर अभी दर्ज नहीं हो सकी थी। दोनों पक्ष थाने में मौजूद थे। वहीं इस घथ्टना के बाद क्षेत्र में दहशत है।
