बुन्देलखंड की बेटी को जयंती पर बारंबार नमन-ज्योतिरादित्य सिंधिया

मराठा साम्राज्य की क्रांति ज्योति, बुन्देलखण्ड की बेटी और भारत के इतिहास पर अटूट छाप छोड़ने वाली वीरांगना, लक्ष्मीबाई नेवालकर जी की जन्म जयंती पर उन्हें बारम्बार नमन।

ग्वालियर. शनिवार 19 नवम्बर को वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की 194वीं जयती पर केन्द्रीय मंत्री एवं सिंधिया राजघराने के मुखिया ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने शाम को वीरांगना की जयंती पर ट्वीट किया है जिसमें लिखा है कि मराठा साम्राज्य की क्रांति ज्योति, बुन्देलखंड की बेटी और भारत के इतिहास पर अटूट छाप छोड़ने वाली वीरांगना की जयंती पर उन्हें बारंबार नमन। सिंधिया के ट्विट के बाद एक बार फिर चर्चा शुरू हो गयी है।
भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद लगातार सिंधिया वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती, बलिदान दिवस या अन्य कोई मौका नहीं छोड़ा है जब उनकी तारीफ करते हुए नजर नहीं आये हों। हाल ही में सिंधिया महल में मराठा गैलरी में भी झांसी के नेवालकर राजघराने की इस बहू (झांसी की रानी) का जिक्र किया गया था।

देश में जब भी झांसी की रानी का जिक्र होता है तो ग्वालियर के सिंधिया राजघराने का जिक्र भी होता है। भाजपा में ज्योतिरादित्य सिंधिया के शामिल होने के बाद एक सवाल सभी के जहन में था कि सिंधिया राजघराने का यह मुखिया भाजपा में हिंदूवादी छवि के नेताओं के निशाने पर रहेंगे। साथ ही सवाल था कि वीरांगना को मानने वाली भाजपा में जाकर वीरांगना को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिय का नजरिया क्या था। शनिवार (19 नवंबर) को वीरांगना लक्ष्मीबाई की 194वीं जयंती थी। ग्वालियर में सुबह से भाजपा-कांग्रेस लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचकर पुष्प अर्पित कर रहे थे। पर सभी को इंतजार था कि सिंधिया किस तरह से वीरांगना को याद या नमन करते हैं। शाम होते-होते वो हो गया जिसका लोगों को इंतजार था। शाम को केन्द्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट के जरिए वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई को नमन कर के शौर्य की प्रशंसा की है। इसके बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *