कल्पना बौहरे की पुस्तक अंकज्योतिष एक दृष्टि का विमोचन, जीडी वशिष्ठ ने दिया उद्बोधन
ग्वालियर 19 नवम्बर को मॉडर्न एस्ट्रो रिसर्च सोसायटी के ज्योतिषी सम्मेलन के द्वितीय दिवस का शुभारंभ हुआ । शुभारंभ श्रीमती शोभा सिकरवार शहर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं गणपति पूजन के साथ किया गया । आज अनेक विद्वान ज्योतिषियों के उद्बोधन के साथ ही श्रीमती कल्पना बौहरे की पुस्तक अंकज्योतिष एक दृष्टि में का विमोचन भी किया गया । आज कार्यक्रम में देश के विभिन्न अपना उद्बोधन दिया । जीडी वशिष्ठ, अजय भांबी एवं इंदौर से आए जयेंद्र कीर्ति जीने छड़ी वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है का विशेष विषयों पर प्रकाश डालना उल्लेखनीय है । आज के कार्यक्रम में दतिया के वर्तमान महाराज राजा सवाई राहुल देव ने भी भाग लिया, राजा सवाई राहुल देव ने श्रीराम चरित्र पर प्रकाश डालते हुए सीता राम और लक्ष्मण एवं व्यक्ति के कर्म के प्रतिफल पर प्रकाश डाला ।
ज्योतिष के ख्यातनाम व्यक्तित्व जीडी वशिष्ठ आज श्री वशिष्ठ ने ग्रहों की स्थिति के अनुसार व्यक्ति के शरीर पर होने वाले असर पर व्याख्यान दिया । उन्होंने विशेषकर शुक्रवार केतु उनके बली आदि होने पर क्या असर होता है इस विषय पर जानकारी दी उन्होंने विशेष रूप से बताया कि यदि पान के पत्ते ईश्वर को समर्पित करता है । उस व्यक्ति का शुक्र मजबूत होता है । यदि व्यक्ति पान में सिर्फ चूना लगाकर तो व्यक्ति का पान का पत्ता एवं चूना शुक्र का प्रतीक है । यह दोनों नसों की मजबूती यहां तक की नसों में ब्लॉकेज तक को ठीक करते हैं । इसी तरह पान में चुने के साथ यदि सुपारी डालकर खाते हैं तो यह मंगल के लिए प्रभावी उपाय है । अर्थात मंगल शुक्र एवं बुध मजबूत होते हैं । श्री वशिष्ठ ने बताया कि यदि व्यक्ति बड़ों का आदर करता है और उनका सम्मान करने में गुरेज करता है तो यह व्यक्ति की और कभी भी उन्नति नहीं कर पाते ।
