खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत

नई दिल्ली. खुफिया एजेंसी के बीच 2 दिन से चर्चा है कि खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गयी है। दूसरी ओर बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि हरविंदर सिंह रिंदा को उन्होंने पाकिस्तान में मार गिराया हे। आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला मर्डर कैस में और मोहाली आरपीजी में भी रिंदा का नाम सामने आया था। खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत, बंबीहा ग्रुप ने दावा है कि खालिस्तानी आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गयी है। सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में और मोहाली आरपीजी अटैक में भी रिंदा का नाम सामने आया था। खुफिया एजेंसी के पास जो जानकारी है उसके अनुसार हरविंदर सिंह रिंदा की मौत किडनी फेल होने की वजह से हुई है। पिछले 15 दिन से वह पाकिस्तान के एक अस्पताल में भर्ती था।
आपको बता दें कि पंजाब के फेमस सिंगर बब्बू मान को भी 2 दिन पूर्व जान से मारने की धमकी मिली थी। बब्बू को भी यह धमकी बंबीहा गैंग ग्रुप के मेम्बर्स की ओर से दी गयी थी। पंजाब पुलिस ने अंदेशा जताया था कि बंबीहा ग्रुप की ओर से बब्बू मान को मारने के लिये नाबालिग लड़कों की मदद ली जा सकती है। इस काम को अंजाम देने के लिये उन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बब्बू को मारने के लिये यह गैंग उन लोगों को तैया कर रहा है। जिनका न कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो और जो नाबालिग हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *