अपने ही टैक्टर ट्रोली को बेचकर दर्ज कराया झूठा चोरी का मामला, फरियादी व उसके साथियों को किया गिरफ्तार

फायनेंस कम्पनी में रूपये जमा न कराना पडे़ एवं बीमा की राशि लेने फरियादी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर टैक्टर ट्रोली को बेच दिया था।
आरोपियों की निशादेही पर थाना मोहना पुलिस ने चोरी गया टेक्टर ट्रोली मथुरा एवं धोलपुर से किया बरामद।
ग्वालियर। फरियादी जागेन्द्र सिंह रावत निवासी धोवट थाना बेलगढा जिला ग्वालियर 9 नवम्बर ने थाना मोहना पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 9 नवम्बर को रात्री 02.30 बजे फरियादी का टेक्टर सोनालिका क्प् 50त्ग् सिकन्दर नीले रंग का जिसका नंबर डच्0र्7।5284 को मय ट्रोली को हाइवे रोड तिराहे से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, चोरी गये टेक्टर ट्रोली की कीमत 4,50,000/- रूपये थी।
SDOP  घाटीगांव सुश्री हिना खान ने चोरी की घटना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए टीआई मोहना केपी यादव के नेतृत्व में टीम बनाकर प्रकरण की विवेचना की गई। उक्त चोरी के प्रकरण के तारतम्य में फरियादी से चोरी के टेक्टर के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई। फरियादी से मोहना क्षेत्र में टेक्टर आने के मार्ग के संबंध में पूछताछ की गई तो जो मार्ग बताया गया, उस मार्ग के पुलिस टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये। सीसीटीव्ही फुटेज देखने के बाद स्पष्ट हुआ कि घटना दिनांक समय को कोई भी टेक्टर उस मार्ग से मोहना में नही आया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा फरियादी से पुनः पूछताछ की गई तो फरियादी जागेन्द्र रावत द्वारा अपने ग्राम डोंगर जिला शिवपुरी एवं ग्राम धोवट जिला ग्वालियर निवासी अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त चोरी गये टेक्टर ट्रोली को फायनेंस की किस्त जमा न करनी पड़े और बीमा की राशि प्राप्त करने हेतु स्वयं के टेक्टर को ग्राम भरना खुर्द थाना बरसाना जिला मथुरा (उ.प्र.) में 480000 रूपये में 8 नवम्बर को बेच दिया था। जिसकी स्टाम्प पर लिखा पड़ी कराई गई थी एवं ट्राली का रंग रोगन कराने का कहकर धौलपुर में कल्लू मिस्त्री की दुकान पर खड़ी कर दी थी। बाद उपरोक्त आरोपियों की निशादेही पर थाना मोहना पुलिस द्वारा चोरी गई टेक्टर ट्रोली मथुरा एंव धोलपुर से बरामद कर जप्ती की गई है। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण के फरियादी व उसके साथियों को 9नवम्बर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *