हनीट्रैन में फंसाया इंस्पेक्टर की पत्नी ने ठेकेदार को, अश्लील फोटो के नाम पर डिमांड की 1 करोड़ रूपये की
भोपाल. राजधानी भोपाल की पुलिस ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की पत्नी पर हनीट्रैप का केस दर्ज किया है। महिला पर कॉन्ट्रैक्टर की अश्लील वीडियो बनाकर 1 करोड़ रूपये लेने और मारपीट का आरोप लगाया है और साथ ही पैसे नहीं देने पर रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। यह पूरा मामला खजूरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस पूरे मामले में 2 महिलाओं और 2 पुरूषों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर की पत्नी ने अपनी सहेली की सहायता से ठेकेदार को पार्टी करने के बहाने बुलाया था। जहां उसके 2 नकाबपोश साथियों ने ठेकेदार को पहले तो खूब पीटा और उसके मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट एप के जरिये 1 लाख 9 हजार रूपये अपने खाते में में ट्रांसफर करा लिये थे।
दूसरे दिन फोन कर फिर की रुपए की डिमांड
घटना बुधवार की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकेश को बैरागढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट किया गया। गुरुवार की सुबह फिर सोनाली ने मुकेश को फोन कर रुपयों की डिमांड की। सोनाली ने रेप का केस दर्ज कराने का प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो सकी। 16 नवम्बर (बुधवार) को सोनाली ने उसे बर्थडे पार्टी के बहाने कॉल कर न्यू मार्केट बुलाया। न्यू मार्केट में सोनाली के साथ उसकी सहेली आरती ठाकुर भी थी। हम तीनों ने खजूरी सड़क के आकृति एक्जोटिका में 2500 रुपए में एक मकान बुक किया। दोपहर में हम तीनों का शराब पार्टी का दौर शुरू हुआ।
भाजपा की नजदीकी है ठेकेदार
भोपाल की खजूरी सड़क थाना पुलिस के अनुसार चाणक्यपुरी (सीहोर) निवासी मुकेश वर्मा 46, ठेकेदार है। वह स्वयं को भाजपा सरकार के पूर्वमंत्री और वर्तमान विघायक करणसिंह वर्मा का रिश्तेदार बताता है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान बेतवा अपार्टमेंट में रहने वाली सोनाली दातरे से हैं। सोनाली पुलिस के कई सीनियर ऑफिसर्स से जुड़ी हुई हैं। हालांकि मामले में अभी किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस मामले में खजूरी पुलिस जांच कर रही है।
अश्लील फोटो-वीडियो बनाये
ठेकेदार ने अपनी शिकायत में कहा है कि सोनाली ने मुझसे 1 करोड़ रूपये की मांग की है और साथ ही ये कहा है कि अगर 1 करोड़ रूपये अगर नहीं दिये तो वह उसके पास मेरे अश्लील फोटो और वीडियो हैं। उसे वायरल कर रेप केस में फंसा दूंगी।
पहले भी विवादों में रही है आरती
मीडिया रिपोर्ट की माने तो आरोपी सोनाली पहले काफी विवादों में रही है। उनका नाम तत्कालीन एडीजी, टीआई के साथ भी नजदीकी रिश्ते होने के आरोपे लगे हैं। पुलिस अब सोनाली के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
