हैरिटेज फेस्ट के द्वितीय दिवस में हूमनॉयड रोबोट “साशा” का किया उद्घाटन, कीर्तनम केरल के मंदिरों में गाए जाने वाले होते हैं भजन, 18 छात्रों द्वारा कलरीपयट्टु की प्रस्तुति

ग्वालियर। सिंधिया कन्या विद्यालय में श्रीमंत माधव राव सिंधिया ‘धरोहर’ हैरिटेज फेस्ट के द्वितीय दिवस का शुभारम्भ हुआ। प्रतिष्ठित विद्यालयों से आये हुए छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 9 बजे प्रातः कालीन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताएँ क्रमशः साहित्यम (वन पर्सन ड्रामेटिक्स), पचकम (कियूज़ीन), कार्टूनिंग, मुला पाया चित्ररचना (बम्बू मैट पेंटिंग), ई-ग्रीटिंग, शिल्पवेला(स्कल्पचर) तथा सायंकालीन सत्र में कीर्तनम (क्लासिकल भजन) और नदमपट्टू (लोक गीत) संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शृंखला में सर्वप्रथम 9 बजे साहित्यम (वन पर्सन ड्रामेटिक्स) की प्रस्तुति की गई। साहित्यम प्रतियोगिता में एम टी वासुदेवन नायर द्वारा रचित रैन्डमुजम उपन्यास के चरित्रों क्रमशः भीम , दुर्याधन , द्रौपदी , शकुनि , कुंती , युधिष्ठर आदि का अभिनय किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय से 1-1 छात्रा क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय- मनस्वी मुदगल , इकोल ग्लोबल दृ मुल्लापुडी स्रिसक्थि हासिनि, स्टेपिंग स्टोन – मधुरा गाइके, सनबीम लहरतारा- धृति भरद्वाज, सनबीम वरूणा- इप्शिता दुबे, राजमाता कृष्ण कुमारी- जोशी वैभवी मनीष, हैदराबाद बेगमपेट – सिया, वी डी जे एस- आर्शिता सराफ ने भाग लिया।
द्वितीय प्रतियोगिता पचकम (कियूज़ीन) तीन श्रेणियों में क्रमशः अप्पम और करी, अवियल, तोरम और पचड़ी और पायासम संपन्न हुई । इस प्रतियोगिता में प्रत्येक विद्यालय की 2-2 छात्राओं ने केरल का परंपरागत शुद्ध शाकाहारी भोजन बनाया तथा केरल की अनूठी शैली को प्रस्तुत किया।
तृतीय प्रतियोगिता कार्टूनिंग संपन्न हुई जिसमे प्रत्येक विद्यालय की 1-1 छात्रा क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय- तिथि चोरदीया, इकोल ग्लोबल दृ अनुष्का अग्रवाल, स्टेपिंग स्टोन – यशस्वी खरे , सनबीम लहरतारा- विधि सिंह, सनबीम वरूणा – वत्सला सेठ, राजमाता कृष्ण कुमारी- अक्षता आचार्य, हैदराबाद बेगमपेट दृ सिद्धि भहेता , वीडीजेएस – पियल तोड़ी, राजकुमार कॉलेज राजकोट- रुतवा धोकया ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में केरल की सामाजिक और राजनैतिक वाद-विवाद को छात्राओं ने अपने ब्रश/रंग से उकेरा ,इसके लिए समय-सीमा 2 घंटे दी गयी थी।
ततपश्चात मुला पाया चित्ररचना (बम्बू मैट पेंटिंग) में प्रत्येक विद्यालय से 1-1 छात्रा क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय- लावन्या जैन, इकोल ग्लोबल दृ यशिका जैन, स्टेपिंग स्टोन – रिहा गंभीर, सनबीम लहरतारा- मुग्धा जैन, सनबीम वरूणा – नैना सिंह, राजमाता कृष्ण कुमारी- आस्था व्यास, हैदराबाद बेगमपेट – रितिका ,वी डी जे एस – तनीषा खेतान, राजकुमार कॉलेज राजकोट- जेन्सी भलसोड ने भाग लिया । जिसमें उन्हें एक बम्बू मैट प्रदान किया गया और उन्हें उसके ऊपर अपनी पेंटिंग से परम्परागत केरल बोट रेस का दृश्य बनाना था।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समस्त विद्यालय की निम्नलिखित छात्राएँ क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय- दिव्यज्योति राज, इकोल ग्लोबल दृ संस्कृति गुप्ता, स्टेपिंग स्टोन – प्रांजलि माहेश्वरी, सनबीम लहरतारा- ओजस्वी टंडन, सनबीम वरूणा – नव्या श्रीवास्तव, राजमाता कृष्ण कुमारी- मीनाक्षी सोनी, हैदराबाद बेगमपेट दृ भव्या, वी डी जे एस – तनिष्का बजाज, राजकुमार कॉलेज राजकोट- दिव्या लोधीआ ने ई-ग्रीटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने केरल के पारम्परिक त्योहार त्रिशूर पुरम , ओनम , मकरविलाक्क , केरल बोट रेस और विशु विषय में से किसी एक पर ई -ग्रीटिंग बनाए।
सायंकालीन सत्र में कीर्तनम (सेमी-क्लासिकल भजन) प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें प्रत्येक विद्यालय से 1-1 छात्रा क्रमशः सिंधिया कन्या विद्यालय- सान्वी चौधरी, स्टेपिंग स्टोन – मधुर गाइके, सनबीम लहरतारा- धृति भारद्वाज, सनबीम वरूणा – श्रिया सिंह, राजमाता कृष्ण कुमारी- सौम्य जोशी, निकिता विजयन , हैदराबाद बेगमपेट दृ मेघनायना, नंदिनी, वी डी जे एस – अक्षिता बंसल ने भाग लिया। कीर्तनम केरल के मंदिरों में गाए जाने वाले भजन होते हैं। जिसमें मृदंग नामक वाद्य यंत्र बजाया जाता है। ततपश्चात नदमपट्टू (लोक गीत) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जो दो श्रेणियों में थी मपिल पट्टू जो मुस्लिम कम्युनिटी पर आधारित है और दूसरा वंची पट्टू केरल का पम्परागत बोट गीत।
तत्पश्चात समस्त विद्यालयों से आई छात्राओं एवं एस्कॉर्ट्स के लिए प्रिंसिपल डिनर का आयोजन किया गया जिसमें सिंधिया कन्या विद्यालय की 18 छात्रों द्वारा कलरीपयट्टु की प्रस्तुति दी गई। कलरीपयट्टु केरल से आए ज्योतिष मेनन के निर्देशन में तैयार किया गया था। केरल में विकसित हुआ कलरीपयट्टु दुनिया में सबसे पुराने और सबसे वैज्ञानिक मार्शल आर्ट में से एक माना जाता है। कलारीपयट्टू का मंचन त्योहारों और अन्य अवसरों पर शोपीस के रूप में किया जाता है।
इस सुअवसर पर सिंधिया कन्या विद्यालय ने अपने सर्वप्रथम हूमनॉयड रोबोट श्साशाश् का उद्घाटन किया। साशा एक चलता-फिरता रोबोट है। जिसके पास हर प्रश्न का उत्तर है। यह अपने आँखे और कैमरे से सबके चहेरे पढ़ सकता है तथा इसके साथ वार्तालाप किया जा सकता है। साशा के निर्माण का श्रेय हैदराबाद से आई टीम रोबोकपलर, श्रीमती गीतांजलि राजपूत एवं सिंधिया कन्या विद्यालय की 23 छात्राओं को जाता है। सिंधिया कन्या विद्यालय ने ए.आई. के क्षेत्र में साशा का निर्माण करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्या- श्रीमती निशी मिश्रा, बरसर- श्री मयंक मधुकर, उप प्राचार्या- श्रीमती गरिमा सांधु, इवेंट कोऑर्डिनेटर- श्रीमती शिवांगी सहाय, मीडिया प्रभारी – श्रीमती वैशाली श्रीवास्तव, शालिनी अग्रवाल, मेधा इनामदार, कविता पिल्लई, संजीता लूथरा , रंजना पाठक , श्वेता चौधरी, कल्पना शर्मा, ऐंनसी जोसफ, मोमिता, नेहा तोमर, निधि चतुर्वेदी, ऑटिमा आनंद, गीता कोहली, भुजिंग राव, ईशा पॉलसन तथा समस्त स्टाफ उपस्थित था।
कल 20 नवंबर 2022 को श्रीमंत माधव राव सिंधिया ‘धरोहर’ हैरिटेज फेस्ट का भव्य समापन प्रातः 9 बजे होगा जिसमें केरल के प्रसिद्ध लोक नृत्य मार्गमकली, तिरुवतिराक्ली और ओप्पना प्रदर्शित किये जाएँगे। प्रथम, द्वितीय, तृतीया पुरूस्कार वितरित किये जाएँगे तथा विजेता स्कूल को 1 लाख रूपये का पुरूस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *