माछिल सेक्टर में पेट्रोलिंग के दौरान हिमस्खलन में फंसे 56 RR के जवान, 3 शहीद

जम्मू कश्मीर. कुपवाड़ा जिले के माछिल इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आने के चलते सेना की 3 जवान शहीद हो गए हैं। सभी शवों को निकाल लिया गया है। ये तीनों ही जवान 56 आरआर यूनिट के थे और ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान अचानक बर्फ का बड़ा हिस्सा खिसकने लगा। इस हादसे में 2 जवानों को बचा लिया गया, लेकिन 3 जवान शहीद हो गये। तीनों जवान अल्मोड़ा के नज़दीक पोस्ट पर तैनात थे। जिन तीन जवानों ने इस हादसे में जान गंवाई है, उसमें सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव हैं। शवों को 168 एमएच ड्रगमुल्ला शिफ्ट किया गया है।

भारतीय सेना ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर की है, जहां एक हिमस्खलन में सेना के कुछ जवान फंस गए थे, जिनमें 3 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की गई है। जवानों की शहादत लाइन ऑफ ड्यूटी के दौरान हुई। इनमें से 2 को बचा लिया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *