मेरा प्रयास रहेगा कि कॉलेज को ए ग्रेड मिले, इसके लिये मुझे सभी का सहयोग मिलेगा-मीना सचान

ग्वालियर. मैं आज मीना सचान के सम्मान के लिये आया हूं। केआरजी कॉलेज प्रदेश सबसे बड़ा कॉलेज जहां पर हम आने गर्व की अनुभूति महसूस करते हैं। सुमन शर्मा जी भी इस कॉलेज की जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष रह चुकी है। इन्होंने भी कॉलेज में बहुत कार्य किया है, मीना सचान ने भी पार्षद रहते हुए काफी विकास कार्य किया है इसलिये मुझे विश्वास है कि वह कॉलेज में विकास अंजाम देगी। यह उद्गार भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने केआरजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष मीना संचान के पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कहीं।
केआरजी में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के पूर्व सरस्वती मां की प्रतिमा माल्यार्पण के पश्चात् केआरजी के प्राचार्य एमआर कौशल ने मंचासीन पदाधिकारियों का शॉल श्रीफल और विवेकानंद की प्रतिमा देकर सम्मान किया इसके पश्चात् स्टाफऔर छात्राओं ने फूलमालाओं से सम्मान किया। इसके उपरांत प्राचार्य एमआर कौशल ने सभी अतिथियों का परिचय के उपरांत सभी का स्वागत किया।
मुझे आज पार्टी ने केआरजी कॉलेज की जनभागीदारी समिति का अध्यक्ष बनाया है। मेरा प्रयास रहेगा कि कॉलेज ए ग्रेड मिले और इसमें सभी स्टाफ का सहयोग मिलेगा। आज पदभार ग्रहण करने के अवसर पर जो मेरा स्वागत किया है इसके लिये मैं सभी आभार व्यक्त करती हूं।
जनभागीदारी समिति की नवनियुक्त अध्यक्ष मीना संचान के पदभार ग्रहण करने के अवसर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति नीलिमा शिन्दे, सुमन शर्मा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, एमएलबी कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दीपेन्द्र कुशवाह, संतोष सिंह सिकरबार, श्रीमति हेमलता बुधौलिया, मंजू सिकरबार, अंजना शिवहरे, किरण भदौरिया, विनती शर्मा, विनय जैन, राजू सेंगर, हरीश मेवाफरोश, वेदप्रकाश समाधिया, संदीप शर्मा, जडेंलसिंह गुर्जर और अजय अरोरा आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहें।
