राजपायगा व आमखो रोड पर ग्रेडिंग व रोलिंग का कार्य शुरुए दिन रात चल रहा है स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य

स्मार्ट सिटी सीईओ ने किया निर्माण स्थल का निरीक्षण दिये जरुरी दिशा निर्देश

ग्वालियर दृस्मार्ट सिटी काँरपोरेशन द्वारा तैयार की जा रही स्मार्ट रोड के तहत दूसरे चरण में आमखो व राजपायगा रोड अब आकार लेने लगी है। स्मार्ट रोड परियोजना के तहत दूसरे चरण में राजपायगा व आमखो रोड पर कार्य तेज गति से दिन रात प्रगतिरत है। स्मार्ट रोड के तहत राजपायगा व आमखो रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जानने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर नें बुधवार को निमार्ण स्थल का निरीक्षण किया तथा वहाँ मौजूद सम्बंधित अधिकारियों को समयसारणी के अनुसार कार्य को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित निर्माण एजेंसी सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद थे।
सीईओ नीतू माथुर नें सर्वप्रथम आमखो रोड पर पहुंचकर वहाँ पर चल रहे कार्यो का मुआयना किया। श्रीमती माथुर ने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिये कि आगामी माह में खेलो इंडिया का आयोजन हॉकी अकेडमी में किया जाना है। इसलिए इस कार्य को प्राथमिकता मे लेते हुये तय समयसारणी अनुसार कार्य को पूर्ण किया जाये। इस अवसर पर संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारीयो नें सीईओ को कार्य की प्रगति रिपोर्ट से संबंधित जानकारी देते हुये बताया कि आमखो रोड पर बाधक बने पुराने निर्माण को हटाने का कार्य पूर्ण हो चुका है वही आमखो बस स्टेण्ड की तरफ से गिट्टीए मुरम की लेयर डालने का कार्य शुरु हो चुका है। इसके पूर्ण होते ही दो लेयर में डामर की सडक बिछाने का कार्य भी जल्द शुरु कर दिया जायेगा। इस रोड पर भी तेज गति से दिन रात कार्य किया जा रहा है। राजपायगा रोड पर जहाँ 500 मीटर की रोड पर डक्ट बनाने के साथ ही खुदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है वही स्टार्म वाटर ड्रेन पाइपलाइन का कार्य भी पूर्णता की ओर है। और गुरुवार से जीएसबी का कार्य़ यहाँ प्रारम्भ कर दिया जायेगा। श्रीमती माथुर नें संबंधित निर्माण एजेंसी के अधिकारीओ को सख्त निर्देश देते हुये कहाँ कि स्मार्ट रोड के कार्य को प्रत्येक दिन के हिसाब बनाई गई समयसारणी के अनुसार समय सीमा में पूर्ण किया जाये और प्रत्येक दिन की प्रगतिरिपोर्ट से अधिकारियो को अवगत कराया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *