अखिल भारतीय ज्योतिर्विद सम्मेलन एवं रजत जयंती सम्मान समारोह जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित किया, देश भर के ज्योतिषाचर्य सम्मिलित होंगे
ग्वालियर. मॉडर्न ऐस्ट्रो रिसर्च सोसायटी (मार्स) ग्वालियर के तत्वाधन में अखिल भारतीय ज्योतिर्विद सम्मेलन एवं रजत जयंती सम्मान समारोह को आयोजन गालव सभागार, जीवाजी विश्वविद्यालय में 18, 19 और 20 नवंबर को आयोजित किया गया है। इस समारोह में देश भर के ज्योतिषाचर्य, अंकशास्त्री, हस्तरेख विशेषज्ञ, टैरोट रीडर, रमल इत्यादि विद्धान सम्मिलित होंगे। 3 दिवसीय समारोह में शहरवासियों को देश भर के जाने-माने ज्योतिषाचार्यों के ज्ञान का लाभ मिलेगा। समारोह में दिनांक 20 नवम्बर को शहरवासियों हेतु निशुल्क ज्योतिष शिवर का आयोजन किया गया है जिसमें निशुल्क परामर्श एवं जनमानस की समस्यों का निदान किया जायेगा।
सम्मेलन में ज्योतिषाचार्यो द्वारा अपने शोध पत्र का वाचन किया जायेगा जिससे अन्य ज्योतिषाचार्य एवं ज्योतिष के विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर देश के जाने माने 51 ज्योतिष मनीषियों को विशेष सम्मान किया जायेगा इसके अतिरिक्त स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक भी प्रदान किया जायेगा। समारोह का शुभारम्भ सांय 4 बजे से किया जायेगा जिसमें देश भर से 200 ज्योतिषाचार्य भाग लेंगे। इस समारोह में ग्रह दोष निवारण, ग्रहों के उपाय, रत्न, दान व्रत, पूजा तंत्र-मंत्र अनुष्ठान की उपयोगिता, भारतीय एवं पाश्चात्य ज्योतिष का तुलनात्मक अध्ययन, बदलती हस्त रेखाएं, विभिन्न दशा पद्धतियों और उनकी उपयोगिता हत्यादि विषयों पर चर्चा होगी।
18 नवम्बर को रात 8 बजे से विशेष विद्वानों का सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 5 विद्वानों को ज्योतिष के सर्वश्रेष्ठ सम्मान ज्योतिष महामहोपाध्याय 5 विद्वनों को जीवन गौरव सम्मान (लाईफ टाईम एचीवमेंट) और 10 विद्वानों को टॉप टेन अवार्ड के अतिरिक्त स्टार आईकॉन, ज्योतिष सम्राट, ज्योतिष शिरोमणि और ज्योतिष गौरव सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। इस समारोह में ज्योतिष जगत के मूर्धन्य ज्योतिष कैप्टन लेखराज शर्मा उत्तराखंड, पं. चंद्रशेखर शास्त्री मोदीनगर, पं. अजय भांगी दिल्ली, आचार्य दिलीप कुमार दिल्ली, पं. जी.डी. वसिष्ठ दिल्ली, सुहास डोंगरे पूना, धर्मेश मेहता मुंबई, कीर्ति ग्रोवर अमृतसर, सम्मिलित होंगे। इस सम्मेलन के साथ्ज्ञ ही 18 नवम्बर को दोपहर 12 बजे से अंकशास्त्र की वर्कशॉप का आयोजन भी किया जायेगा जो कि जाने माने अंकशास्त्री डॉ. दिलीप श्योपुरकर इंदौर द्वारा सम्पादित की जायेगी।
