पुलिस ने 5 चोरों से सोने-चांदी ज्वेलरी 80 राउण्ड सहित गिरफ्तार

पकड़े गये शातिर नकबजन से थाना मुरार, सिरोल व थाटीपुर क्षेत्र में हुई पांच बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।
पकड़े गये शातिर नकबजन से पुलिस ने 250 ग्राम सोने व 400 ग्राम चांदी के जेवरात किये बरामद।
पकड़े गये शातिर नकबजन से पुलिस ने एक 315 बोर का कट्टा मय दो जिंदा राउण्ड तथा थाना सिरोल से चोरी किये गये 12 बोर, 315 बोर एवं 32 बोर के 80 राउण्ड तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल भी जप्त की।
शातिर नकबजन द्वारा चोरी किये गए माल को बैचने व छिपाने में सहयोग करने वाले चार साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा।

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देष पर ग्वालियर जिले में लूट, नकबजनी, चोरी के प्रकरणों का खुलासा कर आरोपीगणों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। विगत दिनों थाना मुरार क्षेत्रांतर्गत बैंक कालोनी व सैनिक कालोनी में चोरी करने वाला शातिर नकबजन खूबत बाबा कालोनी स्थित आने घर में मौजूद है। 5 चारों को गिरफ्तार किया गया इनका रिमांड मिलने पर पूछताछ की जायेगी।
डीएसपी अपराध ऋ़षिकेष मीणा एवं सीएसपी विष्वविद्यालय श्री रत्नेष तोमर ने टीआई काईम ब्रांच दामोदर गुप्ता एवं टीआई मुरार शैलेन्द्र भार्गव की संयुक्त टीम ने बताये स्थान खूबत बाबा कालोनी क्षेत्र में भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा शातिर नकबजन के घर के पास पहुचंकर देखा तो एक संदिग्ध व्यक्ति वाहर खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क खड़ी पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे मौके पर ही धरदबोचा। पूछताछ करने पर उसने थाना मुरार, सिरोल व थाटीपुर क्षेत्र में अपने एक अन्य साथी के साथ लाखों की चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये शातिर नकबजन की निषादेही पर चोरी किये गये माल में से पुलिस टीम द्वारा उसके घर से 4 सोने की चूड़ी, एक सोने का हार बरामद किया गया। विस्तृत पूछताछ करने पर पकड़ा गया शातिर चोर आदतन अपराधी है जिसके विरूद्व शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक चोरी, नकबजनी, हत्या व हत्या का प्रयास के प्रकरण पंजीबद्व हैं तथा इसके द्वारा हत्या के प्रकरण में 20 साल की सजा भी काटी जा चुकी है। पकड़े गये शातिर चोर ने एक अन्य नकबजन साथी की मदद से मांगी हुई मोटर सायकिल का उपयोग कर थाना मुरार, सिरोल व थाटीपुर क्षेत्र में 5 चोरी की बड़ी बारदात करना स्वीकार किया है। चोरी किये गये अन्य माल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने चोरी का माल बिकवाने वाले अपने अन्य साथियों के संबंध में जानकारी दी गई जिस पर से पुलिस टीम द्वारा उसके ढोली बुआ निवासी एक साथी को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा चोरी की माल बिकवाना स्वीकार किया। पकड़े गये व्यक्ति की निषादेही पर उसके ढोली बुआ स्थित घर से सोने की 04 चूड़ी व सोने का 01 हार बरामद किया गया।

उसके बाद पकड़े गये शातिर नकबजन से थाना सिरोल क्षेत्र से चोरी गये राउण्डों के सबंध में पूछताछ करने पर उसके बताया कि हेमसिंह की परेड पर रहने वाले उसके एक साथी के घर पर राउण्ड छिपाकर रखे हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा हेमसिंह की परेड पर उक्त व्यक्ति के घर की तलाषी ली गई तो 12 बोर के 22 राउण्ड, 315 बोर के 43 राउण्ड, 32 बोर पिस्टल के 15 राउण्ड कुल 80 राउण्ड बदामद किये गये। शातिर नकबजन के एक और चोर साथी की तलाष की गई तो वह अपने घर खुरैरी बड़ागांव से फरार मिला, पुलिस टीम द्वारा उसके घर की तलाषी ली गई तो उसकी पत्नी के पास से चोरी किये गये 50 ग्राम सोने के जेवरात एवं 400 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किये गये। पकड़े गये शातिर नकबजन से चोरी की घटना में उपयोग की गई मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि मुरार क्षेत्र में रहने वाले उसके एक साथी की मोटर सायकिल मांगकर वह अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करते थे। पुलिस टीम द्वारा मुरार क्षेत्र में रहने वाले उसके साथी की तलाष की गई तो उसके पास से मोटर सायकिल व एक 315 बोर का कट्टा मय 02 जिंदा राउण्ड के जप्त किया गया। चोरों को पकड़ने लेकर बरामदगी तक एएसआई राजीव सोलंकी, हेड कान्स्टेबल रामबाबू, सिपाही गौरव आर्य आदि केे सफलता हाथ लगी। इस तरह की कार्यवाही पर एसपी अमित सांघी ने 10 हजार रूपये इनाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *