गुजरात चुनाव से हटे AAP कैंडिडेट, पार्टी का आरोप-भाजपा ने किडनैप किया, गनपॉइंट पर नॉमिनेशन वापस कराया

सूरत. गुजरात में आम आदमी पार्टी (AAP) के कैंडिडेट कंचन जरीवाला बुधवार को नॉमिनेशन वापस लेने पहुंचे। वहीं, AAP के सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी ने कहा कि कंचन जरीवाला मंगलवार शाम से गायब हैं। गढ़वी का आरोप है कि भाजपा के गुंडों ने जरीवाला को परिवार समेत अगवा कर लिया है। बुधवार को एक वीडियो जारी किया। इसमें सूरत-ईस्ट से आप के कैंडिडेट कंचन जरीवाला को कई लोगों के घेरे में चुनाव अधिकारी के दफ्तर में जाते देखा जा सकता है। एजेंसी के मुताबिक जरीवाला नॉमिनशन वापस लेने वहां पहुंचे थे।

AAP के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया, ‘सूरत से हमारे प्रत्याशी कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है। पहले भाजपा ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की, लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। क्या उनका अपहरण कर लिया गया है।

कंचन जरीवाला को भाजपा के गुंडों ने किडनैप कर लिया है। मंगलवार सुबह से AAP उम्मीदवार भाजपा की कस्टडी में है। भाजपा इतना घबरा गई है कि AAP उम्मीदवार का अपहरण कर रही है। ये लोकतंत्र की हत्या है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *