जेयू में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

ग्वालियर। जेयू के गालव सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में जगपति भगत, सेवंती भगत व वक्ता के रूप में डॉ.रामनारायण मांडवी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश भगत ने की। कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र भगत द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित प्रो.अविनाश तिवारी ने कहा कि आदिवासी ही है जो देश की संस्कृति को सजोए हुए है क्योंकि आदिवासी ही देश के प्रति, धर्म के प्रति,संस्कृति के प्रति, पर्यावरण के प्रति हमेशा जागरूक रहे है। वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ.रामनारायण मांडवी ने कहा कि इस देश में संस्कृति को लाने वाले आदिवासी थे और भारत ही ऐसा देश है जहां संस्कृति धरोहर की रक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि कम उम्र में ही बिरसा मुंडा ने ब्रिटिश सरकार से संघर्ष किया और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करते हुए शहीद हो गए।
उन्होंने समाज में जनजातीय समाज को सम्मान देने की बात कही। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के रामेश्वर पटेल, गोपाल निमगावाकर, वालेसुवार भगत बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विवि के कुलपति प्रो.अविनाश तिवारी, कुलसचिव राजेंद्र कुमार बघेल, डॉ.रामनारायण मांडवी, महेश भगत, जगपति भगत,से वंती भगत, रामेश्वर पटेल, गोपाल निगमावाकर, वालेसुवार भगत, डॉ.शिवेंद्र सिंह राठौड़, डॉ.विवेक भदौरिया, संजय यादव, संगीता कटारे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *