गारंटी पीरियड की सड़कों के संधारण का कार्य पूर्ण
ग्वालियर सुगम यातायात एवं आमनागरिकों की सुविधा के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा तेज गति से अभियान चलाकर गारंटी पीरियड की सड़कों के संधारण के कार्य के साथ ही अन्य सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है जिससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले । मुख्य समन्वयक अधिकारी दक्षिण विधानसभा क्षेत्र कीर्ति वर्धन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि महापौर डा. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात के लिये निरंतर सडकों के डामरीकरण एवं पेंच रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत आज गारंटी पीरियड की रोड के अंतर्गत दक्षिण विधानसभा में पिछाड़ी ढयोडी चौराहा से लाला का बाजार होते हुए माधवगंज चौराहे तक एवं गश्त के ताजिया से छप्पर वाला पुल तक गारंटी पीरियड की सड़कों के संधारण का कार्य कराया गया। इसके साथ ही दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की गारंटी पीरियड की सभी 19 सड़कों के संधारण का कार्य पूर्ण किया गया। साथ ही आज जनक गंज चौराहे से मोर बाजार तक सड़क के संधारण का कार्य भी कराया गया जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले ।
कार्यपालन यंत्री एपीएस जादौन ने जानकारी देते हुए बसंत विहार, महाराणा प्रताप नगर, जीवाजी गंज रोड, छापाखाना रोड, भैरव बाबा का मंदिर, महाराज वाडा, गांधीनगर, संजय नगर, मोतीझील, गणेशपुरा, कालका विहार कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, सुरेश नगर एवं मिलेनियम प्लाजा के पास सड़क का संधारण कार्य किया गया। इसके साथ ही अन्य कई क्षेत्रों में सड़कों को सुगम बनाया गया।
