सीनियर ग्रुप में रोहिता गौर और जूनियर ग्रुप में शिखा सिंह बनीं- दुर्गेश्वरी क्वीन ऑफ ब्राइड्स

श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति द्वारा अपने सदस्यों के लिए प्रोग्राम थीम: ब्राइड्स ऑफ़ इंडिया पर दुर्गेश्वरी क्वीन ऑफ ब्राइड्स कान्टैस्ट “
ग्वालियर- शहर के मध्य स्थित होटल में आयोजित किया गया। कॉन्टेस्ट जूनियर और सीनियर दो आयुवर्गों में विभाजित था और प्रत्येक वर्ग के लिए तीन राउंड में आयोजित हुआ जिसमें दुर्गेश्वरी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न राज्यों की वधुओं की वेशभूषा में रैंप वाक किया साथ ही निर्णायकों के प्रश्नों के उत्तर बड़े ही आत्मविश्वास के साथ दिए।
कॉन्टेस्ट में “अनेकता में एकता का शानदार, मनमोहक नज़ारा देखते ही बनता था।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार थीं और निर्णायक मंडल में प्रथम निर्णायक शहर की जानी मानी ब्यूटी ऐक्सपर्ट श्रीमती चारू राउत, डायरेक्टर सेंट्रल इंडिया सैलौन और द्वितीय निर्णायक ग्वालियर अंचल का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव बढ़ाने वाली मिस एशिया 2018, मिस टूरिज्म यूनिवर्स, सीईओ हैंडमेड लव सुश्री तान्या मित्तल रहीं। इसके अलावा सदस्यों के लिए हाउजी, ढेर सारे सरप्राइज़ गिफ्ट्स और गेम्स रखे गए थे। कार्यक्रम की संयोजिका प्रिया भदौरिया, साधना बी कुशवाह, साधना पी कुशवाह, पिंकी जादौन और ममता कुशवाह थीं। विशेष सहयोग रहा सुजाता संग्राम सिंह और रश्मि सिंह का। कार्यक्रम का शानदार संचालन सुश्री हर्षिका गुप्ता द्वारा किया गया।
” दुर्गेश्वरी क्वीन ऑफ ब्राइड्स” बनीं 
सीनियर वर्ग में -( 45 वर्ष से अधिक)
1• रोहिता गौर ( क्वीन – फर्स्ट )
2• मीरा तोमर ( फर्स्ट रनर अप )
3• विनीता कुशवाह (सैकंड रनर अप)
जूनियर वर्ग में (45 वर्ष तक )
1• शिखा सिंह ( क्वीन- फर्स्ट )
2• सीमा सिंह ( फर्स्ट रनर अप )
3• लक्ष्मी परमार ( सैकंड रनर अप )
सांत्वना पुरस्कार:
अंजू सिंह, नम्रता जादौन, पुष्पा राजावत, नमिता परिहार सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *