मासूम बच्ची को कंधे से बांधकर टंकी में कूंद गयी महिला, ससुरालवालों से थी परेशान

इन्दौर. विजयनगर थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक नवविवाहिता ने अपनी 2 वर्षीय मासूम बच्ची को अपने कन्धे से बांधकर पानी की टंकी में कूद गयी और आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शव को पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसा बताया जा रहा है कि मृतिका को 2 बेटियां होने की वजह से ससुराल वाले ताने देते थे। स्थानी से तंग आकर मृतिका ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
कई दिनों से चल रहा था झगड़ा
ऐसा बताया जा रहा है पिछले कई दिनों से दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। घर में 2 बेटियां होने की वजह से पति और परिवार के अन्य लोग आये दिन प्रताडि़त कर रहे थे। कई दिनों से मृतक नवविवाहिता महिला रानी अपने मायके रह रही थी। कुछ दिन पूर्व ही वह अपने पति के साथ रहने आयी थी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर लिया है। वहीं, पीएम रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।
बच्ची को पीठ पर बांधा
यह घटना विजयनगर थाना क्षेत्र के स्कीम नम्बर 54 की है। जहां कस्तूरबा गार्डन में पानी की होद में 2 वर्षीय की मासूम बच्ची को अपने पीठ पर बांध कर नवविवाहिता महिला ने पानी की होद में कूद कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उठे आसपास बच्ची और मां को न देखकर उन्हें ढूंढने लगे तभी गार्डन की हौद में दिखाई दिये तत्काल उसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को होद (टंकी)से निकालकर पीएम के लिये एमवाय अस्पताल में भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *