अमेरिका के आसमान में 2 वॉर प्लेन के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में प्लेन के उड़े परखच्चे

अमेरिका

नई दिल्ली. अमेरिका के टेक्सास राज्य में एयरशो के बीच एक भीषण हादसा हो गया। यह डलास में द्वितीय विश्वयुद्ध के समय के 2 वॉर प्लेन हवा में टकरा गये। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर होते ही एक प्लेन बीच में से 2 टुकड़ों में बंट गया तो वहीं दूसरा प्लेन बिलकुल चकनाचूर हो गया। घटना में पायलट और क्रू मेंबर्स सहित 6 लोगों की मौत की संभावना जताई जा रही है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार अमेरिका के डलास में शनिवार को विश्वयुद्ध-2 कोमिमोरेटिव एयरशो का आयोजन किया गया। इसे देखने के लिये दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। एयरशो चल ही रहा था कि अचानक एक बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रोस बॉम्बर की दूसरे बेल पी-63 किंग कोबरा फायटर से जोरदार टक्कर हो गयी।
घटना डलास एग्जीक्यूटिव एयरपोर्ट के नजदीक के हुआ। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ट्विटर पर बताया है कि आपातकालीन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गये। हादसे के बाद विमान के क्रू मेम्बर्स की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों विमान में कितने लोग सवार थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *