ब्राइड्स ऑफ इंडिया में महिला को दुर्गेश्वरी क्वीन ऑफ ब्राइड्स चुना जायेगा-सुजाता सिंह
ग्वालियर. श्री दुर्गेश्वरी क्षत्रिय राजपूत महिला समिति के सदस्यों के लिये ब्राइड्स ऑफ इंडिया कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें चुनी गयी महिला को दुर्गेश्वरी क्वीन ऑफ ब्राइड्स उपहार दिया जायेगा। इसमें प्रतियोगी महिलाओं को छोड़कर सदस्यों के लिये विशेष ड्रेस नहीं रखी गयी है महिला सदस्य कोई भी कलर की साड़ी या अन्य कपड़े पहन कर प्रतियोगिता में शामिल हो सकती है। यह जानकारी सुजाता सिंह ने दी।
आपको बता दें कि ब्राइड्स ऑफ इंडिया यह समारोह 13 नवम्बर को शाम 4.30 बजे होटल रीजेंसी स्क्वायर में आयोजित किया गया है। इसमें प्रतियोगी महिलायें लाल रंग या काले रंग का कॉम्बिेशन में साड़ी, पोशाक या लहंगा पहन कर शामिल हो सकती है। प्रतियोगिता समारोह की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमति शोभा सिकरबार कर कमलों द्वारा विजेताओं को पुरूस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसके अलावा जो सदस्य प्रतियोगी नहीं है उनके लिये भी उपहार और गेम्स आयोजित किये गये है। कार्यक्रम की संयोजिका प्रिया भदौरिया, साधना कुशवाह, पिंकी जादौन और साधना कुशवाह और ममता कुशवाह आदि हैं।
