शाहरुख खान को मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोका, 18 लाख की घड़ियों के कवर लाए थे

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को मुम्बई एयरपोर्ट पर कस्टम ने रोक लिया। एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंटेलिजेंस यूनिट यानी AIU के सूत्रों ने बताया कि शाहरुख शुक्रवार रात को शारजाह से आ रहे थे। उनके पास महंगी घड़ियों के कवर थे, जिनकी कीमत 18 लाख रुपये थी। इन घड़ियों के लिए शाहरुख को 6.83 लाख रुपए की कस्टम ड्यूटी चुकानी पड़ी।

जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन से मुंबई पहुंचे थे। यहीं T-3 टर्मिनल पर शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे कस्टम्स ने उन्हें रोका था। शाहरुख ने एजेंसियों की कार्रवाई में सहयोग किया और पेनाल्टी की रकम चुकाई। शनिवार सुबह करीब 5 बजे कस्टम ड्यूटी भरने के बाद उन्हें जाने दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *