सिंधिया के मंत्रियों को विभागों की अदला-बदली डर

भोपाल. राजनीति में जैसा आंखों से दिखता है, वैसा होता नहीं। यहां ना कोई स्थाई दोस्त होता है, ना दुश्मन। सियासी लाभ-हानि के हिसाब से चीजें बदलती रहती हैं। पिछले कुछ दिनों से सत्ताधारी खेमे में ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है। महाराज के कट्‌टर समर्थक किसी ना किसी बहाने से ‘सरकार’ के करीब जा रहे हैं। एक मंत्री जिसने पिछले दिनों ‘सरकार’ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे, वे उनकी तारीफ के पुल बांधने लगे हैं। एक मंत्री ने तो ‘सरकार’ को उनकी पेंटिंग भेंट की। बुधवार को सीएम हाउस में आयोजित डिनर में भी महाराज के समर्थक ‘सरकार’ की तारीफ में कसीदे पढ़ते सुने गए।

इस नई सियासत पर एक नेता पूरी नजर रख रहे हैं। वे कहते हैं- मंत्रियों को लगता है कि अब मंत्रिमंडल विस्तार होगा तो विभागों की अदला-बदली भी होगी। ऐसे में जिनका परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उनको चिंता होना स्वाभाविक है। ऐसे में ‘सरकार’ को साधे रखने में ही उन्हें अपनी भलाई दिखाई दे रही है। यदि ऐसा नहीं भी हुआ तो जिलों के प्रभार बदला जाना तो तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *