10 साल पुराना हो गया है आपका आधार कार्ड तो करना होगा अपडेट, नए नियम जारी

नई दिल्ली. अब नए नियमों के अनुसार हर 10 साल में आधार कार्ड को अपडेट करना होगा। इस संबंध में सरकार ने नए नियम जारी कर दिए हैं। केंद्रीय आईटी मंत्रालय ने कहा है कि यूआईडीएआई धोखाधड़ी से निपटने के प्रयास में सभी आधार कार्ड धारकों को हर 10 साल में अपने कार्ड अपडेट करने होंगे। केंद्र सरकार द्वारा जारी एक ताजा सलाह में अधिकारियों ने देश में आधार धोखाधड़ी से निपटने के प्रयास में, अपने सहायक दस्तावेजों का उपयोग करके हर 10 साल में एक बार आधार कार्ड की जानकारी को अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है। इस नीति को भारत में सभी आधार कार्ड धारकों के लिए तत्काल प्रभाव से अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड को प्रारंभिक नामांकन तिथि से 10 साल बाद और उसके बाद हर 10 साल बाद अपडेट करना होगा।

क्या हैं नए नियम
केंद्र सरकार द्वारा जारी आधिकारिक दस्तावेज में कहा गया है, “आधार संख्या धारक, आधार के लिए नामांकन की तारीख से हर 10 साल पूरे होने पर, आधार में अपने सहायक दस्तावेजों को कम से कम एक बार, पहचान का प्रमाण (पीओआई) और पते का प्रमाण जमा करके अपडेट कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *