अब बदलेगी इंडिया की टी-20 टीम, हार्दिक कप्तान बन सकते हैं

नई दिल्ली. इंग्लैंड से सेमीफाइनल में शर्मनाक हार के बाद इंडिया की टी-20 स्क्वॉड में बदलाव होगा। सीनियर खिलाड़ी टी-20 टीम से बाहर हो सकते हैं। BCCI के सोर्स ने कहा, ‘अगले एक साल में टी-20 टीम में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और आर अश्विन जैसे खिलाड़ी धीरे-धीरे बाहर हो जाएंगे।’

BCCI सूत्र ने कहा- ‘वर्ल्ड कप को देखकर लग रहा है कि टी-20 फॉर्मेट में कार्तिक और अश्विन का आखिरी मैच सेमीफाइनल ही था। उधर, रोहित और कोहली के फ्यूचर का फैसला बोर्ड ने उन पर ही छोड़ दिया है।’ इस बीच, BCCI ने न्यूजीलैंड दौरे पर हेड कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरे कोचिंग स्टाफ को रेस्ट पर भेज दिया है। नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के चीफ वीवीएस लक्ष्मण इस दौरे पर हेड कोच होंगे।

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। 73 साल के इस पूर्व भारतीय ओपनर ने कहा, ‘इस हार के बाद टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी संन्यास ले सकते हैं और हार्दिक पंड्या को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *