पानी की लाइनों एवं सीवर समस्या के निराकरण हो

ग्वालियर अमृत योजना के तहत डाली गई पानी की लाइनों एवं सीवर समस्या के निराकरण के लिए आज शुक्रवार को मेयर इन काउंसलि (MIC) में PHE विभाग की प्रभारी सदस्य श्रीमती आशा सुरेन्द्र चौहान ने नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के साथ निगम अधिकारियों की बैठक ली और विभिन्न कार्यों की जानकारी लेकर आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं से संबंधित कार्यों को शीघ्र कराने के लिए कहा। बैठक में अपर आयुक्त मुकुल गुप्ता, अधीक्षण यंत्री PHE आरएलएस मौर्य सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय पार्षदगण मौजूद रहे।
बालभवन के TLC  में आयेाजित बैठक में प्रभारी सदस्य ने कहा कि अमृत योजना के तहत जिन स्थानों पर लाइनें रह गई है वहां भी लाइने डाली जाएं, जिसको लेकर अधिकारियों द्वारा अमृत योजना फेस 2 में शेष लाइनों को डलवाने की बात कही । इसके साथ ही यह भी कहा कि सभी वार्ड के पार्षदगणों को उनके वार्ड में अमृत योजना के तहत डाली गई लाइनों की जानकारी देने की बात कही। इसके साथ ही अमृत योजना के तहत जो मिलान रह गए हैं उन्हें भी शीघ्र पूर्ण कर मिलान करने के लिए कहा। वहीं सीवर की लाइनों  को लेकर भी जानकारी प्राप्त की तथा सीवर समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में प्रभारी सदस्य ने यह भी कहा कि शहर में स्थित पानी की टंकियों पर गार्ड की व्यवस्था की जाए। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई तथा क्षेत्र के पार्षदगणों द्वारा अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं बर्ताइं तथा उनके निराकरण की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *