सुचारु जलप्रदाय के लिए कराए अनेक स्थानों पर संधारण कार्य

ग्वालियर नगर निगम द्वारा शहर के नागरिकों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पानी मिले इसके लिये निरंतर प्रत्येक स्तर पर मानिटंरिंग की जाकर जल प्रदाय की व्यवस्थाओं को सुदृण किया जा रहा है। जिसके तहत अमृत की लाइनों का मिलान, लीकेज लाइनों का संधारण कार्य सहित अन्य आवश्यक कार्य तथा जल प्रदाय के समय पानी के सेम्पल लेकर उनका परीक्षण भी कराया जा रहा है।
कार्यपालन यंत्री संजय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि महापौर डा. शोभा सतीश सिंह सिकरवार, सभापति एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार शहर के नागरिकों को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल के लिये पीएचई विभाग द्वारा निरंतर मानिटंरिंग व संधारण कार्य किये जा रहे हैं। सहायक यंत्री द्वारा वार्ड क्रमांक 51 आपागंज हाथी खाना टंकी के पास स्लूस वाल्व, वार्ड क्रमांक 65 में गड्ढे वाला मोहल्ला एवं महेशपुरा में जल प्रदाय लाईन का संधारण कार्य किया गया। इसके साथ ही अन्य कार्य कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *