पुलिस कर्मियों को अनुषासन के लिये परेड जरूरी है: एसपी

ग्वालियर।कोरोना काल के दौरान पुलिस की अनियमित हुई परेड को पुनः नियमित करने के पुलिस महानिदेषक द्वारा दिये गये निर्देषों के परिपालन में ग्वालियर पुलिस द्वारा आज शीतकालीन वर्दी धारण कर साल की पहली जनरल परेड आयोजित की गई। पुलिस लाईन ग्वालियर में आयोजित परेड की पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा सलामी ली जाकर परेड का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका (दक्षिण) मोती उर रहमान, राजेष डण्डोतिया, गजेन्द्र सिंह वर्धमान, ग्रामीण जयराज कुबेर के अलावा पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। जनरल परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक रणजीत सिंह व सूबेदार रूमा नाज द्वारा किया गया।
आज प्रातः पुलिस लाईन ग्वालियर में आयोजित जनरल परेड की पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा सलामी लेकर उसका निरीक्षण किया गया तद्उपरान्त परेड में उपस्थित लगभग 200 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि पुलिस कर्मियों को चुस्त, दुरूस्त व अनुषासन में बनाये रखने के लिये परेड जरूरी है। इसके साथ ही उन्होने कहा कि पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी के दौरान हमेषा चौकस रहते हुए अनुषासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए, इससे आप पुलिस की छवि को आम जनता के बीच और अधिक बेहतर बना सकेगे। हमे जनता की बीच ऐसे सौहार्द भरे वातावरण का निर्माण करना होगा, जिससे पुलिस को अपराधों की रोकथाम में आमजन का सहयोग प्राप्त हो सके। परेड के दौरान एसपी ग्वालियर ने यह भी कहा कि पुलिस कर्मियों की कार्यशैली ऐसी होनी चाहिए कि आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा हो और असमाजिक तत्वों एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में कानून के प्रति दहषत बनी रहे। परेड के उपरान्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा पुलिस लाईन का निरीक्षण कर साफ सफाई को देखा गया और रक्षित निरीक्षक को आवष्यक निर्देष भी दिये गये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *