डकैत गुड्डा गुर्जर को पुलिस ने किया कोर्ट में किया पेश, अगली सुनवाई 25 नवम्बर को होगी

ग्वालियर. टीआई क्राइम दामोदर गुप्ता ने बताया कि 2 बजे अस्पताल से लेकर 2.30 बजे जिला न्यायालय पहुंचे। ठीक 2.40 बजे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में जेल वारंट बनाकर जेल भेज दिया है अब इसकी ठीक 14 दिन बाद यानी 25 नवम्बर को सुनवाई होगी।
क्या है पूरा मामला
बुधवार-गुरूवार की दरमियानी रात घाटीगांव के भंवरपुरा-डाडा खिरक के बीच बसोटा के जंगल में गुड्डा गुर्जर को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार कर जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। भागते समय डकैत के पैर में गोली लगी थी। वह लंगड़ाते हुए भी फायर करता रहा और कुछ दूर भागने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया था और उसके पास से राइफल और कारतूस भी मिले है। ऐसा पता चला है कि उसके हिप्स में भी एक गोली धंसी हुई हैं जो डेढ़ वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ में उसे लगी थी गुड्डा गुर्जर पर 60 हजार रूपये का नाम था। एएसपी राजेश दंडौतिया के अनुसार घटनास्थल पर गोलियों के लगभग 22 खोके मिले थे जिन्हें कार्यवाही में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *