भारतीय जवानों और आतंकियों में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद का एक दहशतगर्त ढेर
जम्मू कश्मीर. आज भारतीय जवानों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में भारतीय जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मिली जानकारी के अनुसार शोपियां में आतंकी के छिपे होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। इसी दौरान एनकाउंटर शुरू हो गया। जिसमें भारतीय जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी को मार गिराया। मारे गए आतंकी की पहचान कामरान भाई उर्फ हनीस के रूप में हुई है। हनीस जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था। वह बीते कुछ दिनों से कुलगाम और शोपियां में एक्टिव था। उसकी मौत से भारतीय जवानों को को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कश्मीर के एडीजीपी ने हनीस की मौत की पुष्टि की है। उनके हवाले से एक समाचार एजेंसी ने बताया कि शोपियां में उसे एक एनकाउंटर में ढेर किया गया।
शोपियां के कैपरिन इलाके में मारा गया जैश-ए-मोहम्मद आतंकी
आतंकी के मारे जाने के बाद भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। जम्मू कश्मीर के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने शुक्रवार सुबह कश्मीर के शोपियां में कैपरिन इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। इसी दौरान आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद एनकाउंटर हुआ।
