ग्वालियर में 5 रुपए के गुटखा को लेकर हुआ विवाद, युवक की सरिया मारकर हत्या
ग्वालियर. कंपू थाना क्षेत्र के तहत ललितपुर कालोनी में शुक्रवार काे 5 रुपए के गुटखा को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे की सरिया मारकर हत्या कर दी। कंपू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 5 रुपए के गुटखा को लेकर हुई इस हत्या की वजह से सनसनी फैल गई।
जानकारी के मुताबिक कंपू में ललितपुर कालोनी के बंशी की बगिया के पास पांच रुपए के गुटखा पाऊच को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक युवक ने दूसरे युवक पर सरिया से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी दौराने इलाज मौत हो गई। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मृतक का नाम संजय शाक्य बताया गया है। हालांकि युवक की हत्या करने वाला आरोपित मौके से भागने में सफल हो गया।
