ग्वालियर में चौपाटी पर परिवार के साथ आए युवक पर गुंडों ने किया हमला

ग्वालियर. चौपाटी पर परिवार के साथ आए एक युवक पर शनिवार रात को गुंडों ने हमला कर दिया। जिस जगह युवक बाइक खड़ी कर रहा था, उसे यह लोग पेड पार्किंग बता रहे थे, इसके एवज में 20 रुपए मांग रहे थे। जब युवक ने रसीद मांगी तो देने से इंकार कर दिया। इसी पर मुंहवाद हुआ और मारपीट करने लगे। पड़ाव पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- यह पता नहीं लग सका है कि यह पार्किंग वैध है या अवैध। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारियों से जानकारी मांगी जाएगी। आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

बहोड़ापुर स्थित विनय नगर सेक्टर-4 में रहने वाला अमोल पुत्र राजकुमार अरोरा अपने परिवार के साथ फूलबाग स्थित चौपाटी पर गया था। वह बाहर बाइक खड़ी कर रहा था। तभी चार युवक आए। इनमें से एक युवक ने इसे पेड पार्किंग बताकर 20 रुपए मांगे। युवक ने कहा कि यहां पार्किंग है ही नहीं, फिर वह बोला कि अगर पार्किंग है तो पार्किंग शुल्क 10 रुपए निर्धारित होगा। इस पर मुंहवाद हुआ और पार्किंग के नाम पर रुपए मांग रहे युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसे सड़क पर पटककर पीटा। तभी यहां से गुजर रहे अन्य लोग मदद के लिए आए तो आरोपित भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। अमोल का मेडिकल कराने के बाद पड़ाव थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *