सूरत में महिला कर्मचारियों को निर्वस्त्र कर के लिया गया फिजीकल टेस्ट पर हंगामा
सूरत. ट्रेनी महिला कर्मचारियों के फिजीकल टेस्ट को लेकर सूरत महा नगरपालिका विवादों में है। पालिका द्वारा संचालित स्मीमेर हॉस्पीटल में मेडीकल प्रक्रिया पर विवाद छाया है। सूरत कर्मचारी महामण्डल द्वारा आरोप लगाया गया है की क्लर्क की भर्ती में महिला कर्मचारियों को परमानेंट करने के लिये निवस्त्र कर फिजीकल टेस्ट लिया गया हैं। महिलाओं निवस्त्र करके टेस्ट लेने की इस कार्यवाही को लेकर देशभर हंगामा हो रहा हैं।
महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य को लेकर विवाद बढ़ने के बाद स्मीमेर हॉस्पिटल के डीन ने जांच के आदेश दिए है। हाई पावर कमिटी बना कर 15 दिन में रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। महिला कर्मचारियों ने फिजिकल टेस्ट में व्यक्तिगत सवाल करने का भी आरोप लगाया गया है। म्युनिसिपल कमिश्नर को लिखित शिकायत करने पर यह मामला सामने आया है। सूरत कर्मचारी महामण्डल दवारा लिखित अर्जी में आरोप लगाया गया है कि एक कमरे में तकरीबन 10 महिलाओं को निवस्त्र कर फिजिकल टेस्ट लिया गया है। अविवाहित महिलाओं का भी प्रेग्नेंसी टेस्ट लिया गया और व्यग्तिगत सवाल पूछे गए थे।
विवाद बढ़ने से सूरत महानगर पालिका संचालित स्मीमेर हॉस्पिटल के डीन ने कहा है कि मामले की जांच के लिये 3 सदस्यों की कमेटी बनाई गयी है जो 15 दिन में जांच कर अपनी रिपोर्ट देगी। हालांकि उन्होंने कहा है कि वर्षो से यह फिजीकल टेस्ट चलता आ रहा है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, जो आरोप लगाया गया है वैसी कोई प्रक्रिया फिजीकल टेस्ट में होती नहीं हैं।

